सोलन: जिला सोलन के ग्राम पंचायत बोहली में शहीद सिकंदर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोहली में वीरवार को वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यतिथि डीएसपी परवाणु प्रणव चौहान रहे।

वहीं वशिष्ठ अतिथि के रूप में राजीव ठाकुर वरिष्ठ प्रोजेक्ट प्रबंधक हिमाचल प्रदेश, हरियाणा,जम्मू कश्मीर, वोडाफोन आइडिया लिमटिड उपस्थित रहे। वहीं डीएसपी परवाणु प्रणव चौहान वह वशिष्ठ अतिथि राजीव ठाकुर को स्कूल प्रबंधन समिति व प्रधानाचार्य मंजुला शर्मा ने समर्तिचिन्ह देकर सम्मान्नित किया। वहीं इस दौरान आयोजित वार्षिक समारोह में स्कूली बच्चों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान डीएसपी प्रणव चौहान बच्चों सहित नाटी भी डाली। मुख्यतिथि डीएसपी प्रणव चौहान ने आजकल के युग में बड़ रही टेक्नोलॉजी वह उसके फायदे, नुकसान के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को हर चीज में भाग लेना चाहिए। चाहे खेल गतिविधियां हो या अन्य खेल। हर चीज में बच्चों को बड़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए जिससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है। वहीं इस दौरान वशिष्ठ अतिथि के रूप में राजीव ठाकुर ने कहा में इसी स्कूल से पड़ा हुआ विधार्थी हूं, और आज इसी स्कूल में वशिष्ठ अतिथि के रूप में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इससे बड़कर खुशी की और क्या बात हो सकती है। वही राजीव ठाकुर ने ये भी कहा कि में स्कूल की हर संभव सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। राजीव ठाकुर ने स्कूल में मेरिट में आए छात्रों को 21000 रूपये देने की भी घोषणा की। वहीं इस दौरान सम्माननीय अतिथि के रूप में निर्मला ठाकुर माता शहीद सिकंदर सिंह, अन्य सम्माननीय अतिथि के रूप में भूतपूर्व विद्दार्थी अशोक वर्धन, देवराज(विक्की), एवं बीडीसी अध्यक्ष भीम सिंह,राकेश कुमार प्रधान ग्राम पंचायत बोहली, संदीप वर्मा उप प्रधान अन्हेच मेहर सिंह एसएमसी अध्यक्ष, स्नेह लता एसएमसी सलाहकार, गौरव वर्मा, ओमप्रकाश, जगदीश ठाकुर(हिमाचल केसरी), दीपक तनवर, हुकुमचंद, नरेंद्र कुमार और अतर सिंह। वह सभी अभिभावक व अध्यापक गण मौजूद रहे। वहीं इसकी जानकारी स्कूल प्रधानाचार्य डॉ मंजुला शर्मा ने दी।





