शिमला। शिमला राज्य सरकार ने 3 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जबकि एक एचएएस अधिकारी अन्य को अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। इसके तहत आशीष कुमार कोहली जो पहले प्रारंभिक शिक्षा के निदेशक पद का अतिरिक्त दायित्व देख रहे थे, अब उनको नियमित तौर पर इस पद का जिम्मा सौंपा गया है।
इसके साथ ही सहायक आयुक्त परिवहन नरेश ठाकुर को अब सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण तथा संयुक्त सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य बैकवर्ड क्लास कमीशन सूरी दास नेगी को सहायक आयुक्त परिवहन का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग छवी नांटा को संयुक्त सचिव एचपी स्टेट कमीशन राज्य बैकवर्ड क्लास कमीशन का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
हिमाचल में अधिकारियों का फेरबदल
बता दें, चुनाव आयोग ने 30 जून, 2024 को एक जिले में तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अधिकारियों का शीघ्र स्थानांतरण करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने इसके लिए प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। आयोग के इस निर्देश से पांच जिलों मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, शिमला, ऊना के उपायुक्तों, हमीरपुर, ऊना व बीबीएन के पुलिस अधीक्षकों सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों का स्थानांतरण होना तय है।





