सोलन : राजकीय उच्च विद्यालय अन्हेच से कक्षा 6 से 8 के सभी बच्चों को वोकेशनल टूर के लिए बेकरी और दुर्गा फॉर्म हाउस लेकर गए जहां पर बच्चों ने बेकरी में विभिन्न प्रकार के बिस्किट,कैक बनाने की विधि सीखी वा दुर्गा फार्म मैं बच्चों ने विभिन्न प्रकार की किस्मों और उनसे बीच तैयार करने की व्यवहारिक जानकारी प्राप्त की। बच्चों को यह सुविधा सरकार द्वारा प्राप्त व्यावसायिक शिक्षा के लिए दी गई राशि से दी गई । बच्चों को जलपान की व्यवस्था भी प्रदान की गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने बहुत सी नई बातें सीखी, वहीं विद्यालय के मुख्य अध्यापक निशि कांत एवं अन्य अध्यापकों ने इसमे बढ चढक़र भाग लिया। यह जानकारी अध्यापक सीमा कांटा ने दी।





