Home » Uncategorized » परवाणू-शिमला NH पर कुमारहट्टी फ्लाईओवर में आई दरारें, धंस गया एक हिस्सा…

परवाणू-शिमला NH पर कुमारहट्टी फ्लाईओवर में आई दरारें, धंस गया एक हिस्सा…

सोलन: परवाणू-सोलन NH पर कुमारहट्टी फ्लाईओवर में  दरारें आ गई हैं। इसके चलते एक हिस्सा धंसने भी लगा है।  मिट्टी रोकने के लिए लगाई गईं प्लेटें बाहर चुकी हैं। वहीं यह प्लेटें कभी भी सड़क पर गिरकर वाहन को क्षति पहुंचा सकती हैं। वहीं फोरलेन निर्माण कंपनी ने एहतियात के तौर पर फ्लाईओवर के एक हिस्से को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी फ्लाईओवर की प्लेटें बाहर निकल गई थीं। जिसे प्लेटें पेच लगा टिकाया गया था लेकिन अब फ्लाईओवर पर कालका की ओर जाने वाली लेन धंस रही है। अभी फोरलेन का काम पूरा नहीं हुआ कि फ्लाईओवर में दरारें आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता परएक बार फिर से सवाल खड़ा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *