Home » ताजा खबरें » विंटर कार्निवाल के लिए हिमाचल पुलिस तैनात, पुलिस लाइन कैथू में बनेगा मास्टर कंट्रोल रूम….

विंटर कार्निवाल के लिए हिमाचल पुलिस तैनात, पुलिस लाइन कैथू में बनेगा मास्टर कंट्रोल रूम….

शिमला : राजधानी शिमला में हो रहे विंटर कार्निवाल में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात होंगे तो वहीं सीसीटीवी कैमरों से भी पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। इसके लिए पुलिस लाइन भराड़ी में मास्टर कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे खुला रहेगा। यहां से पूरे शहर में हो रही गतिविधियों पर नजर रहेगी। इस सिलसिले में शहर के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की रिपोर्ट दे। शहर में कहां कहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और कितने सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे है और कितने सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को भी विंटर कार्निवाल के लिए ठीक किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों के अलावा आसमान में ड्रोन घूमते हुए आपको नजर आएंगे। ड्रोन कैमरों से शहर की हर गली और ऐसी जगह पर भी नजर रहेगी। जहां पर पुलिस जवानों और सीसीटीवी कैमरों की नहीं है। ऐसे में इस दौरान शहर में हुड़दंग मचाना और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होना आपको महंगा पड़ सकता है। इसके अलावा नशेड़ियों पर भी शिमला पुलिस की पैनी नजर रहने वाली है। पुलिस लाइन कैथू में जहां मास्टर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, माल रोड में बना पुलिस कंट्रोल रूम मिनी कंट्रोल रूम की तरह काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *