Home » Uncategorized » हमीरपुर वासियों को विकास की सौगात, इलेक्ट्रिक बस डिपो से लेकर पेयजल योजना को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी…

हमीरपुर वासियों को विकास की सौगात, इलेक्ट्रिक बस डिपो से लेकर पेयजल योजना को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी…

हमीरपुर:  मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के कारण हमीरपुर की जनता को सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में काफी तोहफे मिले हैं। हमीरपुर में हिमाचल प्रदेश परिवहन अपीलीय ट्रिब्यूनल स्थापित किया है। अणु में हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड का सोलर ऑफिस खोला गया है। साथ ही हमीरपुर में बिजली बोर्ड के मुख्य अभियंता का कार्यालय खोलने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की है।

इसके अलावा प्रदेश का पहला इलेक्ट्रिक बस डिपो नादौन में स्थापित करने के लिए स्वीकृति दी है। मेडिकल कालेज के लिए जोल सप्पड़ में 380 करोड़ रुपये की लागत से नए कैंपस का निर्माण करवाया जा रहा है। सरकार ने 140 करोड़ रुपये से मेडिकल कालेज के कार्य को गति प्रदान की है।

300 करोड़ रुपये की योजनाओं का खाका बनाया

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नर्सिंग कालेज, कैंसर केयर यूनिट और अन्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। जिले में पांच हेलीपेड के निर्माण के लिए 12 करोड़ 57 लाख रुपये मंजूर किए हैं। तीन हेलीपेड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। नादौन में पर्यटन एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए ढांचागत विकास पर लगभग 300 करोड़ रुपये की योजनाओं का खाका बनाया है। बाबा बालक नाथ मंदिर के लिए एडीबी की मदद से 65 करोड़ रुपये की योजना बनाई है। गसोता महादेव मंदिर परिसर को संवारने के लिए एक करोड़ 13 लाख की राशि जारी की गई है। हमीरपुर में विद्युत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए 20 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी प्रदान की जा रही है। अत्याधुनिक बस अड्डे के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में दो करोड़ रुपये की जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]