Home » Uncategorized » प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में होगी सीनियर डॉक्टरों की तैनाती, अधिसूचना हुई जारी…

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में होगी सीनियर डॉक्टरों की तैनाती, अधिसूचना हुई जारी…

शिमला: हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों में सीनियर डॉक्टरों की तैनाती होगी। इसके लिए सरकार ने पीजी कर चुके डॉक्टरों से आवेदन मांगे हैं। इन डॉक्टरों का कार्यकाल तीन साल का होगा। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इनकी नियुक्ति अनुबंध आधार पर होगी। इन डॉक्टरों की तैनाती काउंसलिंग के बाद सभी छह मेडिकल कॉलेजों में होगी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 30 सीनियर डाॅक्टरों की तैनाती होनी है। उल्लेखनीय है कि मेडिकल काॅलेज नेरचौक, हमीरपुर, टांडा, चंबा और नाहन मेडिकल काॅलेजों में डाॅक्टरों की कमी चल रही है। इस कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। सरकार का मानना है कि इस फैसले से लोगों को आईजीएमसी व बाहरी राज्यों के अस्पतालों में इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *