Home » Uncategorized » अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (शहरी इकाई ) के प्रधान मुकेश तो उप प्रधान हरबंस लाल..

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (शहरी इकाई ) के प्रधान मुकेश तो उप प्रधान हरबंस लाल..

सोलन : हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (शहरी इकाई ) जिला सोलन के चुनाव पीसी मस्ताना चुनाव अधिकारी व राजेश मेहता सह- चुनाव अधिकारी द्वारा स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में वीरवार को आयोजित किए गए। इसमें सर्वसमती से प्रधान मुकेश कालिया जल शक्ति विभाग से जबकि उप प्रधान हरबंस लाल लोक निर्माण विभाग व उपप्रधान सुनील ठाकुर जिलाधीश कार्यालय जबकि महासचिव गौरव कुमार वन विभाग तो वहीं सह सचिव राकेश शर्मा प्राथमिक शिक्षा विभाग तो कोषाध्यक्ष दुनी चंद जल शक्ति विभाग से चुने गए। इस चुनाव में शहरी इकाई के लगभग 85 कर्मचारियों ने भाग लिया इस दौरान एलडी चौहान प्रदेश समन्वय विशेष रूप से मौजूद रहे है। पर्यवेक्षक के तौर पर लीलादत्त शर्मा भी उपस्थित रहे। जबकि हिमाचल प्रदेश राजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सोलन के प्रधान भूपेंद्र भी चुनाव में विशेष रूप से मौजूद रहे। चुनाव सोहदपूर्ण माहौल में सर्व समिति से पूर्ण किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]