Home » Uncategorized » शिमला के चौपाल में कार दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौके पर मौत…

शिमला के चौपाल में कार दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौके पर मौत…

शिमला : शिमला जिला के चौपाल क्षेत्र में आज सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु हो गई है। करीब 8:40 बजे चौपाल थाना से लगभग 14 किलोमीटर दूर धबास व नकौडा़ पुल के मध्य ‘बाहल नाला’ के पास एक गाड़ी दुर्घटना ग्रस्त हो गई है । गाड़ी में एक ही युवक सवार था जिसकी मौका पर ही मृत्यु हो गई है । मृतक की पहचान नवीन शर्मा पुत्र जयलाल शर्मा गांव खादर डाकघर नकौडा़ तहसील चौपाल जिला शिमला उम्र करीब 27 वर्ष के रुप मे हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार उपरोक्त व्यक्ति आज प्रातः चौपाल से अपने घर खादर के लिए आ रहा था जैसे ही बाहल नाला के पास पहुंचा तो गाड़ी सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे नदी में जा गिरी है । गाड़ी दुघर्टना होने का कारण मालूम नहीं है चौपाल पुलिस मौका पर पहुंच कर आगामी कार्यवाही कर रहे हैं ‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]