Home » Uncategorized » चैलचौक की अदिति “AIIMS भोपाल” में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर देगी सेवाएं…

चैलचौक की अदिति “AIIMS भोपाल” में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर देगी सेवाएं…

सुंदरनगर : बेटियां किसी से कम नहीं। हिमाचल जिला मंडी के गोहर खंड की ग्राम पंचायत चैल चौक की अदिति का चयन नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। एम्स दिल्ली द्वारा आयोजित नौर सैट-5 की दो चरणों  में हुई परीक्षाओं को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है। अब अदिति एम्स भोपाल में सेवाएं देने जा रही है। अदिति की प्रारंभिक पढ़ाई ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल चैल चौक  तथा मैट्रिक व 10+2 की पढ़ाई हिलाक मॉडल  स्कूल डडोर से की है। इसके उपरांत एम्स ऋषिकेश से इसी साल जुलाई में ही डिग्री पूरी होने के तुरंत बाद ही यह सफलता हासिल की है। अदिति के पिता प्रधानाचार्य के पद व माता जी एलएसईओ के पद पर कार्यरत है । अदिति ने अपनी सफलता का श्रेय  गुरुजनों के साथ-साथ माता-पिता को दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]