Home » Uncategorized » सांसद सुरेश कश्यप व पूर्व मंत्री डॉ राजीव सहजल ने ग्राम केंद्र अन्हेच में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम जनसंपर्क अभियान में सुनी समस्याएं…

सांसद सुरेश कश्यप व पूर्व मंत्री डॉ राजीव सहजल ने ग्राम केंद्र अन्हेच में भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम जनसंपर्क अभियान में सुनी समस्याएं…

सोलन : ग्राम पंचायत अनहेच के अंतर्गत शिव मंदिर धरोल में कसौली मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन मोहन मेहता के अध्यक्षता में बीते कल ग्राम केंद्र अन्हेच के अंतर्गत एक जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क जैसे लोकसभा, विधान सभा एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, जिनके माध्यम से ‘‘मोदी सरकार’’ की 9 वर्षों की नीतियों एवं उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं इस कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी जनसमस्याओं को सुना और सभी कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम भी जाना। साथ ही इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजीव सैज़ल व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *