



Aaj Ka Rashifal 17 October 2023: 17 अक्टूबर का राशिफल बता रहा है कि आज चंद्रमा और सूर्य दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है। दोनों ही ग्रह आज अपनी-अपनी नीच राशि में प्रवेश कर रहे हैं। चंद्रमा अपनी नीच राशि वृश्चिक में आ रहे हैं जबकि सूर्य अपनी नीच राशि तुला में। ऐसे में सूर्य और चंद्रमा राशि परिवर्तन करके आज तुला और कुंभ राशि के जातकों को विशेष रूप से लाभ प्रदान कर रहे हैं। आइए जानते हैं आज सूर्य और चंद्रमा के राशि परिवर्तन और तुला संक्रांति के प्रभाव से आपका दिन कैसा बीतेगा। जानें अपना आज का राशिफल।
मेष राशि वाले जल्दबाजी में गलती से बचें
मेष राशि के जातकों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आप आज ऊर्जा और जोश से भरपूर रहेंगे और तेजी से अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे लेकिन आज आपको जल्दबाजी के चक्कर में गलती न हो जाए इसका भी ध्यान रखना होगा। कार्य व्यवसाय के मामले में आज का दिन आपका सुखद और लाभप्रद होगा लेकिन आपको अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। किसी कर्मचारी के काम को लेकर आप नाराज हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोग आज किसी वजह छुट्टी लेने का मन बना सकते हैं, लंबी छुट्टी की प्लानिंग भी हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों में भी विशेष रुचि लेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा लेकिन शाम के समय अपने व्यवहार पर संयम रखना होगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं।
आज भाग्य 86% तक मेष राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। श्रीदुर्गा कवच के साथ सप्तशती के ग्यारहवें अध्याय का पाठ भी करें।
वृषभ राशि के जातक प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। आज देवी दुर्गा की पूजा में मालपुआ और खीर का भोग लगाएं।
मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ का अवसर मिलेगा
आज भाग्य 98% तक मिथुन राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
कर्क राशि के जातकों को आज सकारात्मक सोच बनाए रखने की जरूरत है
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव वाला रह सकता है। मन में आपके कई तरह के नकारात्मक विचार आकर आपको उलझा सकते हैं। आपके लिए जरूरी है कि आप अपने काम पर ध्यान दें सकारात्मक सोच बनाए रखें। घर और बाहर अपने बड़बोलेपन के कारण आप आज परेशानी में पड़ सकते हैं। अगर आप धार्मिक गतिविधियों में आस्था रखते हैं तो भी पूजा-पाठ के दौरान आपका ध्यान दूसरी चीजों की तरफ ज्यादा भटकेगा और मन खिन्न होगा। मीठा बोलकर लोग आपके परोपकारी स्वभाव का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज किसी भी तरह का जोखिम लेने से आपको बचना चाहिए।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। देवी चंद्रघंटा की उपसना करें और सप्तशती के तीसरे अध्याय का पाठ करें।
सिंह राशि वाले आज सुख और विलासिता पर धन खर्च करेंगे।
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभप्रद होगा। आज आपको अपनी मेहनत का प्रतिफल भी प्राप्त होगा। व्यावहारिकता से बनाए गए संबंधों से लाभ की संभावना रहेगी। दोपहर तक आप व्यापार से प्रचुर लाभ अर्जित कर पाएंगे जिससे आपका मनोबल बढेगा। आपके लिए सलाह है कि आज आज नए प्रोजेक्ट में धन का निवेश न करें। सामाजिक मोर्चे पर पारिवारिक स्थिति में और सुधार होगा। आप घरेलू कामकाज में व्यस्त रह सकते हैं और विलासिता पर धन खर्च करेंगे। आज मित्रों और सगे-संबंधियों से आपका मिलना हो सकता है। आज वाणी और व्यवहार की मधुरता से कोई भी आसानी से प्रभावित हो जाएगा। किसी धार्मिक क्षेत्र की यात्रा होगी और दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आज भाग्य 80% तक सिंह राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। आज किसी कन्या को फल का दान दें और दुर्गा चालीसा या सप्तशती के 11वें अध्याय का पाठ करें।
कन्या राशि वाले आज परिवार में तालमेल बनाकर चलें
आज भाग्य 65% तक कन्या राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं, बजरंगबली को बूंदी के प्रसाद का भोग लगाएं।
तुला राशि वालों का मन लाभ से हर्षित होगा
तुला राशि के लिए सितारे बता रहे हैं कि आज आपकी योजनाएं सफल होंगी और लाभ से मन हर्षित होगा। सभी महत्वपूर्ण काम आज आसानी से पूरे होने की संभावना रहेगी। काम की व्यस्तता के कारण घरेलू कार्यों को नजरअंदाज करेंगे लेकिन जीवनसाथी के साथ सहयोग से आपका घरेलू कार्य पर भी समय पर पूरा हो सकेगा। धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में आज आपकी रुचि बनी रहेगी। तंत्र मंत्र में भी आज आपकी रुचि रह सकती है। आपके लिए सलाह है कि आज परिवार में वरिष्ठजनों और कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से तालमेल बनाकर रखें नहीं तो इनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
आज भाग्य 88%तक तुला राशि के जातकों के पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और दुर्गा देवी के 32 नामों का जप करें।
वृश्चिक राशि के लिए आज दिन उलझन वाला रहेगा
वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, दिन का पहला भाग कुछ खास नहीं रहेगा, दैनिक कार्य सामान्य गति से चलते रहेंगे। कामकाज में देरी के कारण कारोबार की गति धीमी रहेगी। अधूरे कार्य आज भी किसी न किसी वजह से टल जाएंगे।। दोपहर के बाद का समय आपके लिए अनुकूल होगा। आज आप अपने से ज्यादा दूसरी चीजों में रुचि लेंगे, लेकिन बिना मांगे किसी को सलाह न दें, अन्यथा सम्मान में कमी आ सकती है। आर्थिक लाभ आज चाहकर भी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगी जिससे मानसिक परेशानी हो सकती है। आपके लिए सलाह है कि आज अपनी मर्यादा का ध्यान रखते हुए काम करें नही तो आपकी छवि खराब होगी।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि के लिए दिन खर्चीला रहेगा
धनु राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि दिन आज सुख शांति से बीतेगा। आपकी राशि से आज ग्यारहवें और बारहवें भाव में चंद्रमा का संचार होना आपको मिलाजुला परिणाम देगा। दिन के पहले भाग में आज अपने कार्यक्षेत्र में अधिक लाभ और उन्नति के अवसर पाएंगे इसलिए जो भी जरूरी काम हो उसे आज दोपहर तक निपटा लें। बिजनस में मेहनत का परिणाम मिलेगा लेकिन धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। सामाजिक क्षेत्र में आपको सम्मान और लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा धर्म कर्म और पारिवारिक जीवन के मामले में आपको धन आज खर्च करना पड़ सकता है।
आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा सप्तशती के प्रथम चरित्र का आज पाठ करें।
मकर राशि वाले विलंब से ही सही सफलता पाएंगे
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें, छोटी कन्या को फल का दान दें।
कुंभ राशि के जातक अमीरों जैसी पहचान बनाएंगे
आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और अनुकूल रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिकारीवर्ग से सम्मान और सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम भी आज आपके बनेंगे। बिजनस करने वाले लोग मदद मिलने से रुके हुए काम पूरा कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धा कम होने से लाभ की संभावना बढ़ेगी। आपको किसी निश्चित समय पर लेनदेन से धन लाभ भी हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। सुख के साधन बढ़ाने पर खर्च करेंगे। सामाजिक जीवन में आज आप एक अमीर व्यक्ति जैसी पहचान बनाएंगे। किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान जी को सिंदूर भेट करें और दुर्गा कवच का पाठ करें।
मीन राशि के जातक किसी के व्यवहार से आहत हो सकते हैं
मीन राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपके आसपास अनुकूल वातावरण रहने से आपकी दिनचर्या सुव्यवस्थित रहेगी और आप अपने काम के प्रति गंभीर रहेंगे। कार्यस्थल पर आपके व्यवहार कुशल व्यवहार की सराहना होगी। दोपहर के आसपास किसी दूसरे के व्यवहार या काम के कारण थकान के कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आपको काम करवाने के लिए लोगों को मनाना भी पड़ेगा। घरेलू जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा। घर की महिलाओं से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि रहेही।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। मां दुर्गा के साथ आज शिव परिवार की भी पूजा करें।