Home » Uncategorized » अंडर-19 गलर्स की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में चामियां ने योगा में मारी बाजी

अंडर-19 गलर्स की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में चामियां ने योगा में मारी बाजी

सोलन : राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चामियां की छात्राओं ने कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया।
चामियां स्कूल ने योग प्रदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है विद्यालय की योगा टीम ने इस खेल कूद प्रतियोगिता में आश्चर्यजनक उत्कृष्ट योगा प्रदर्शन कर अपनी योग क्षमता का लोहा मनवाया है योगा की अलग अलग प्रतिस्पर्धा में खुशबू ने रिदमिक योगा में, सिया ने आर्टिस्टिक योगा में तथा निशिता, दिव्या भारती, पूनम, दिव्यांशी, दीपिका तथा सुनिधि ने संयुक्त योगा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोमवार को प्रात: कालीन सभा के दौरान विद्यालय प्रधानाचार्य के नेतृत्व में संपूर्ण विद्यालय परिवार द्वारा विजेता टीम का विद्यालय प्रांगण में भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात् विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एसके शर्मा ने विद्यालय की इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी प्रतिभागी छात्राओं, अभिभावकों, शारीरिक शिक्षक अनुज शर्मा एवं सहयोगी मैडम मीना को हार्दिक बधाई दी है। इस प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने वाली निशिता,खुशबू,पूनम, सिया तथा दीपिका का चयन राज्य स्तरीय योग प्रतिस्पर्धा के लिए हुआ है जो निश्चित रूप से विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *