Home » Uncategorized » क्रिप्टो करेंसी फर्जीवाड़ा से बनाई करोड़ों की प्रॉपर्टी, किंगपिन तक पहुंची पुलिस

क्रिप्टो करेंसी फर्जीवाड़ा से बनाई करोड़ों की प्रॉपर्टी, किंगपिन तक पहुंची पुलिस

हमीरपुर: हिमाचल के भोले-भाले लोगों से क्रिप्टो करेंसी के नाम पर धोखाधड़ी करके जालसाजों ने करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी बनाई है। हमीरपुर के आरोपी प्रवीण ने तो अपने घर पर पैसे गिनने के लिए करेंसी काउंटिंग मशीन तक लगा दी थी। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों ने लाखों रुपए की लग्जरी गाड़ियां, पेट्रोल पंप, ईंट के भट्ठे, होटल, कई शहरों में मकान व महंगे प्लाट खरीदे और लोगों के पैसे पर जमकर ऐश की।

DGP संजय कुंडू ने बताया कि क्रिप्टो करेंसी के सरगनाओं की संपत्ति असेस कर ली है। इन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी है। पुलिस क्रिप्टो करेंसी किंगपिन तक पहुंच गई है। 2 आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है।

DGP ने लोगों से अपील कि कि जिनके साथ जालसाज़ों ने धोखाधड़ी की है, वह पुलिस के पास इसकी शिकायत करें। उन्होंने माना जा पुलिस की कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में लोग शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच रहे हैं।

SIT द्वारा दो मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद मंडी में लोकेंद्र और इसके ग्रुप के ही दो करोड़ से अधिक पैसे डूबने की शिकायत साइबर पुलिस को मिली है। कुल्लू में भी एक महिला से 75 लाख से अधिक की धोखाधड़ी हुई है।

चंद महीनों में पैसे डबल करने के प्रलोभन में प्रदेश के लोगों के साथ बड़ा खेल हुआ है। कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में ज्यादा धोखाधड़ी हुई है। अब बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना सहित अन्य जिलों में भी क्रिप्टो करेंसी जालसाजी के मामले सामने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *