Home » Uncategorized » बहुत दुःखद : हिमाचल में बहन की करंट व भाई की डूबने से मौत…

बहुत दुःखद : हिमाचल में बहन की करंट व भाई की डूबने से मौत…

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जनपद में थाना हरोली के तहत गांव कांटे में बहन की मौत के बाद घर पहुंचे भाई की स्वां नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान निरंजन सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी रायपुर सहोड़ा, जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक कांटे निवासी एक महिला की करंट लगने के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद भाई निरंजन निवासी रायपुर सहोड़ा बहन के घर पहुंचा, जहां पर मंगलवार को पारिवारिक सदस्य अस्थियों का विसर्जन करने गए हुए थे, जबकि निरंजन घर पर अकेला था।

दोपहर के समय निरंजन गांव के ही बच्चे के साथ स्वां नदी में नहाने चला गया, जहां पर पानी गहरा होने के चलते डूब गया। बच्चे की सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निरंजन को बाहर निकाला। अचेत अवस्था में निरंजन को हरोली अस्पताल लाया गया, जहां पर मृत घोषित कर दिया गया।

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया। वहीं मामले को लेकर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *