Home » Uncategorized » अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता में जयहर जोन बना ओवरऑल विजेता…

अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता में जयहर जोन बना ओवरऑल विजेता…

. डिप्टी डायरेक्टर ने सम्मानित किए विजेता खिलाड़ी

नारग : जिला सिरमौर के शिक्षा खंड नारग की खंड स्तरीय अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता में जयहर जोन ने ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया है। प्राइमरी स्कूल वासनी में आयोजित इस प्रतियोगिता में ब्लॉक के नारग, सरसू, मानगढ़ व जयहर जोन के 70 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया।  प्रतियोगिता की अध्यक्षता करते हुए बीईओ नारग जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि समापन अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर सेकंडरी कर्मचंद धीमान ने बतौर मुख्यातिथि विजेताओं को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर एक्स बीईओ नारग प्रेमदत्त शर्मा विशिष्ट अतिथि और पंचायत प्रधान संजीव तोमर, देवराज शर्मा, रविंद्र के अलावा विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षक व बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।

यह रहे विजेता :

खेलकूद प्रतियोगिता के 50 मीटर दौड़ बॉयज वर्ग में माणिक, आदित्य व अर्णव और गल्र्स वर्ग में आरुषि, सोनाली व मन्नत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि 100 मीटर बॉयज में सूर्यांश, भूपेंद्र व आदित्य, गल्र्स में आरुषि, स्वातिका व तनवी, 200 मीटर बॉयज में माणिक, गोल्डी व सूर्यांश, गल्र्स में सोनाली, महक व सोनाक्षी और 1500 मीटर दौड़ के बॉयज वर्ग में गोल्डी, सूर्यांश व नक्ष और गल्र्स वर्ग में आरुषि, सोनाली व तन्वी ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट बॉयज में वंश पहले, यश दूसरे व नवीन तीसरे, जबकि गल्र्स में भूमिका पहले, सोनाली दूसरे व तान्या तीसरे स्थान पर रही। लांग जंप की बॉयज कैटेगरी में आदित्य, माणिक व सूर्यांश, गल्र्स वर्ग में आरुषि, मन्नत व हर्षिता और हाई जंप बॉयज में आदित्य, सूर्यांश व संदेश, जबकि गल्र्स वर्ग में आरुषि, हर्षिता व मन्नत ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बॉयज वर्ग में माणिक व सूर्यांश और गल्र्स वर्ग में आरुषि को बेस्ट एथलीट चुना गया। इसके अलावा सोलो सांग में अंशिका चौहान पहले व रीषिका दूसरे स्थान पर रही, जबकि भाषण प्रतियोगिता में आंचल पंवर, जाह्नवी शर्मा व स्वास्तिका अव्वल रही। ग्रुप सांग में जयहर जोन पहले व मानगढ़ जाने दूसरे स्थान पर रहा। लोकनृत्य में जयहर जोन, जबकि अनुशासन की ट्रॉफी नारग जोन के नाम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *