Home » Uncategorized » बोहली में दो दिवसीय देव वृजेश्वर मेले का हुआ शुभारंभ…

बोहली में दो दिवसीय देव वृजेश्वर मेले का हुआ शुभारंभ…

सोलन : सोलन के कुमारहट्टी के साथ लगते गांव बोहली में आयोजित होने वाला विरेजश्वर मेला का आज शुभारंभ हो गया। इस 2 दिवसीय मेले के शुभारंभ में पूर्व उपाध्यक्ष   जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक यशपाल ठाकुर व जिला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर ने शिरकत की। वहीं साथ ही देव वृजेश्वर की पारंपरिक पूजा अर्चना के साथ ही ये मेला का आयोजन हुआ.

इस दौरान देव वृजेश्वर यूथ कल्ब बोहली ने मुख्यतिथी को शॉल टोपी देकर सम्मानित किया, इस दौरान पूर्व उपाध्यक्ष जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक यशपाल ठाकुर ने कहा मेले हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक हैं। मेलों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी ये अहम भूमिका निभाते हैं। वही

जिला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर ने मोक्षधाम बोहली के लिए 2 लाख रुपए व मोक्ष धाम सोबडू के लिए 1 लाख रुपए की घोषणा की। तो वहीं देव विजेशवर यूथ क्लब बोहली के लिए 11 हजार नगद रुपए भी दिए। वहीं पूर्व उपाध्यक्ष जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक यशपाल ठाकुर ने 31 हजार नकद राशि दी, तो वहीं कसौली भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गौरव ठाकुर ने 11000 हजार रुपए नकद राशि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव बोहली में आयोजित होने वाला देव विजेशवर मेला हर वर्ष की भांति इस बार भी आयोजित हो रहा है। जिसे हर साल हम लागतार सफल बनाते आ रहे है। उन्होंने कहा कि बढ़ती मोबाइल संस्कृति के कारण हमारी प्राचीन विरासत मेले अपना सांस्कृतिक स्वरूप खोते जा रहे हैं। उन्होंने मेलों की इस प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर रखने का भी आह्वान किया। मेले के सफल आयोजन के लिए देव विजेशवर यूथ क्लब बोहली व समस्त मेला समिति को बधाई दी। इस दौरान ग्राम पंचायत बोहली के प्रधान राकेश व देव विजेशवर यूथ क्लब बोहली के सभी सदस्य व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *