Home » Uncategorized » गीता आदर्श विद्यालय में हिंदी पखवाड़े का हुआ समापन…

गीता आदर्श विद्यालय में हिंदी पखवाड़े का हुआ समापन…

. पी एन एन एम गीता आदर्श विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा अत्यंत धूमधाम से मनाया गया।

सोलन : विगत 10 वर्षों से हिंदी भाषा के प्रचार एवं प्रसार हेतु विद्यालय में हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्नेह शर्मा तथा सह प्रधानाचार्या श्रीमती पंपोश गुप्ता के परामर्श तथा आज्ञा अनुसार 25 सितंबर से 30 सितंबर 2023 तक हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत चारों( अर्जुना, एकलव्य, गीता, कृष्णा) सदनों के चयनित विद्यार्थियों की अभिनय प्रस्तुति, हिंदी कविता वाचन, हिंदी दोहा वाचन, संस्कृत श्लोको उच्चारण, हिंदी वाद विवाद, हिंदी कहानी प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 60 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भूमिका निभाई। अभिनय प्रस्तुति प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मन्नत, द्वितीय स्थान पर तान्या और जैनब तथा तृतीय स्थान पर लोकेश और मनन रहे। हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अन्वी, द्वितीय स्थान पर अधिराज और पार्थ ,तृतीय स्थान पर यशिका रही । हिंदी दोहा वाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विहान और सिद्धिमा ,द्वितीय स्थान पर भवया तथा तृतीय स्थान पर रिया रही।

संस्कृत श्लोकोच्चारण उच्चारण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ईशान्वी ,द्वितीय स्थान पर तान्या तथा तृतीय स्थान पर लक्ष्य रहा। हिंदी वाद -विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर महक, द्वितीय स्थान पर वैशाली तथा तृतीय स्थान पर साहीरा रही। हिंदी कहानी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अरषिता, द्वितीय स्थान पर स्वास्तिक तथा तृतीय स्थान पर जह्नावी रही। विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सभी भाषाओं में प्रवीण होना चाहिए लेकिन अपनी मातृभाषा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित होना चाहिए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या तथा सह प्रधानाचार्या ने हिंदी विभाग की भूरि -भूरि प्रशंसा की तथा भविष्य में इसी प्रकार कार्य करने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *