Home » Uncategorized » भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का शिवालिक फॉसिल पार्क सुकेती में पर्यटन दिवस

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का शिवालिक फॉसिल पार्क सुकेती में पर्यटन दिवस

नाहन : भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) राज्य इकाई पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश द्वारा बुधवार को शिवालिक फॉसिल पार्क सुकेती में विश्व पर्यटन दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में हरित विकास के साथ-साथ निवेश, सतत विकास और समृद्धि है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में हरित विकास के साथ-साथ निवेश, सतत विकास और समृद्धि के विषय के अनुरूप भू-पर्यटन की भूमिका पर जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में हिमालयन इंस्टीट्यूट कालाअंब संकाय के छात्रों ने भाग लिया, जिसमें शिवालिक जीवाश्म पार्क के भूवैज्ञानिक महत्व पर प्रस्तुति, संग्रहालय का दौरा और जीवाश्म सम्बन्धी गतिविधियां शामिल रहीं।

कार्यक्रम के दौरान संकाय सदस्यों और छात्रों को उनके आस-पास की भौगोलिक स्थिति के बारे में जागरूक किया गया और साथ ही शिवालिक पार्क को पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जीएसआई (GSI) चंडीगढ़ द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व अजय कुमार तलवार, निदेशक टीसी ने किया तथा टीम सदस्यों में रमेश लैशराम, निशात, हसदे दिलीप, सविता कुमारी, कुर्बान अली तारिक और श्री अश्वनी शर्मा आदि  भूवैज्ञानिक शामिल रहे। प्रतिभागी विजेताओं को इस अवसर पर पुरस्कार भी वितरित किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *