Home » Uncategorized » हम पोषाहार से ही रह सकते हैं स्वस्थ : प्रोमिला शर्मा

हम पोषाहार से ही रह सकते हैं स्वस्थ : प्रोमिला शर्मा

. दीद घलूत पंचायत में मनाया गया  पोषाहार दिवस 
नारग : पच्छाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत दीद घलूत में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण अभियान के तहत पोषाहार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान प्रोमिला शर्मा ने की, जबकि पर्यवेक्षिका सरला कुमारी और शिक्षिका रेखा चौहान व दीक्षा शर्मा ने महिलाओं को पोषाहार के बारे में जागरूक किया। पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र नौहरा में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पकवान धिंधड़े, घिये का हलवा व लुश्के का स्वाद सभी ने चखा। इसके अलावा हरी सब्जियों व अन्य खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। पंचायत प्रधान प्रोमिला शर्मा ने कहा कि आज सही पोषाहार न लेने के कारण हम कई बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। ऐसे में सभी को उचित व साफ-सुथरे आहार का विशेष ध्यान रखना होगा, तभी हम स्वस्थ रह सकते हैं। नौहरा स्कूल की शिक्षिका रेखा चौहान ने भी महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों का लाभ उठाएं और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। इस मौके पर नौहरा स्कूल के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस कार्यक्रम में नारग सर्किल की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्वशी शर्मा व सहायिका पूनम शर्मा ने सभी महिलाओं का कार्यक्रम में आने के लिए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *