Home » ताजा खबरें » हिमाचल में फिर एक्टिव होगा मॉनसून, 14 से 16 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी…

हिमाचल में फिर एक्टिव होगा मॉनसून, 14 से 16 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी…

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है। बीते रोज जहां प्रदेश में मौसम साफ रहा,वहीं मंगलवार को कुछ इलाकों में छिटपुट बूंदा-बांदी भी हुई। लेकिन अब मॉनसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 18 सितंबर तक प्रदेश के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं। इसे देखते हुए 14 से 16 सितंबर के बीच येलो अलर्ट जारी किया गया है। 13 सितंबर को भी प्रदेश के कुछ भागों में अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि 14 से 17 सिंतबर तक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय है। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। प्रदेश के 11 शहरों का पारा 30 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। ऊना का तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चंबा को छोडक़र अन्य सभी शहरों का तापमान नॉर्मल से एक से 6 डिग्री तक ज्यादा चल रहा है।

पटरी पर नहीं लौटी जिंदगी
प्रदेश में इस मॉनसून सीजन के दौरान 24 जून से 12 सितंबर तक 428 लोगों की मौत हो गई है। प्राकृतिक आपदा से राज्य में 2611 घर पूरी तरह ढह गए हैं, जबकि 11010 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। प्रदेश में बीते दिनों की भारी बारिश से 60 सड़कें अभी भी बंद पड़ी है। प्रदेश में 250 से ज्यादा बस रूट ऐसे हैं, जिन पर 2 महीने से बस सेवा बहाल नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12