Home » ताजा खबरें » जम्मू-कश्मीर व लद्दाख ने आपदा राहत कोष में दिया 45 लाख 71 हजार का रूपये का अंशदान

जम्मू-कश्मीर व लद्दाख ने आपदा राहत कोष में दिया 45 लाख 71 हजार का रूपये का अंशदान

शिमला : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय की ओर से मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह ने हिमाचल प्रदेश आपदा राहत कोष के लिए 45,71,575 रुपये का अंशदान किया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस पुनीत कार्य के लिए न्यायमूर्ति एन. कोटिस्वर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान प्रदेश में आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी  बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोग इस योगदान के लिए आभारी हैं। मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण इस प्रकार के योगदान अन्य लोगों को भी एकजुटता की भावना के साथ जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए प्रेरित करते हैं। सीएम ने आपदा राहत कोष में योगदान के लिए जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के मुख्य न्यायाधीश एन. कोटिस्वर सिंह का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12