Home » ताजा खबरें » आईटीआई सोलन में हुआ रोजगार मेले का आयोजन…

आईटीआई सोलन में हुआ रोजगार मेले का आयोजन…

सोलन : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में आज रोजगार मेला आयोजित किया गया। जिसमें करीबन ढ़ाई सौ बच्चों को आज विभिन्न कंपनियों में रोजगार उपलब्ध होगा। आईटीआई सोलन के प्रधानाचार्य ललित कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि महीने के दूसरे सोमवार को हिमाचल की प्रत्येक आईटीआई में इस रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है बारिश के चलते जिला में आज इस रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है जिसमें जिला सोलन की चार कंपनियां गोयल मोटर, माइलस्टोन, माइक्रोटेक लिमिटेड और एमटी ऑटो क्राफ्ट आदि कंपनी इस रोजगार मेले में पहुंची है उनका कहना है कि करीबन ढाई सौ बच्चों की वैकेंसी इन कंपनियों में रखी गई है जिसमें भाग लेने के लिए आईटीआई के काफी छात्र पहुंचे हैं उनका कहना है कि इंजीनियरिंग सेक्टर से संबंधित इन कंपनियों में मशीनिस्ट फिटर टर्नर इलेक्ट्रीशियन इन सभी ट्रेनों से संबंधित ट्रेनिंग इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं इनके साथ साथ और ट्रेडो से संबंधित ट्रेनिंग को भी रोजगार मिलने की पूरी उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12