Home » क्राइम » टाइमिंग को लेकर HRTC और न्यू प्रेम के चालकों में बीच सड़क ढिशुम-ढिशुम

टाइमिंग को लेकर HRTC और न्यू प्रेम के चालकों में बीच सड़क ढिशुम-ढिशुम

मंडी :  टाइमिंग को लेकर एचआरटीसी (HRTC) और न्यू प्रेम बस सर्विस के चालक सड़क पर ही लड़ पड़े। जमकर लात-घूंसे चले और सवारियां परेशान होती रही। ड्राइवरों के लड़ाई का वीडियो भी सामने आया है। ये घटना  मंडी जिला के जोगिंदर नगर उपमंडल के तहत गुम्मा के पास हुई है। शिमला से तुलाह जा रही एचआरटीसी की बस टायर में हवा भरवाने के लिए पधर में रूकी और इस कारण 10 मिनट की देरी हो गई। इसी बात को लेकर न्यू प्रेम बस सर्विस वाले ड्राइवर के साथ विवाद शुरू हो गया और यह विवाद मारपीट तक जा पहुंचा। शिमला तुलाह रूट पर बस में तैनात कंडक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि न्यू प्रेम के ड्राइवर ने बस को सड़क के बीच रोककर एचआरटीसी के ड्राइवर के साथ गाली-गलौच किया और फिर मारपीट शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर जोगिंद्रनगर पुलिस थाना में शिकायत दे दी है और कार्रवाई की मांग उठाई है। वहीं, के यातायात प्रबंधक पवन कुमार ने भी इस मामले पर पुलिस और निगम से सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

मंडी बस स्टैंड में नहीं घुसने दी न्यू प्रेम की बसें…
इस घटना से नाराज चल रहे एचआरटीसी के ड्राईवरों और कंडक्टरों ने आज बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर नाकेबंदी कर दी और न्यू प्रेम की बसों को बस स्टैंड में नहीं घुसने दिया। तीन बसें गेट के बाहर ही खड़ी रही। बाद में जब इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को मिली तो उन्होंने मौके पर आकर मामले को शांत करवाया और बसों को बस स्टैंड में आने दिया गया। बताया जा रहा है कि मामले में आपसी सहमति से समाधान निकालने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12