Home » ताजा खबरें » शिमला से चंडीगढ़ जाना हुआ मंहगा दोगुना देना होगा किराया,जानिए क्यों ?

शिमला से चंडीगढ़ जाना हुआ मंहगा दोगुना देना होगा किराया,जानिए क्यों ?

शिमला :  कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग बंद होने के बाद अब चंडीगढ़ का सफर महंगा हो गया है। परिवहन निगम ने चंडीगढ़ जाने वाली सभी बसों का रूट बदल कर वाया नाहन कर दिया है। शिमला से चंडीगढ़ जाने के लिए यात्रियों को अब 420 रूपए देने होंगे। यानि 200 रूपए अतिरिक्त किराया लगेगा। इससे पूर्व शिमला से चंडीगढ़ का मात्र 220 रूपए किराया लगता था। लेकिन कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर चक्की मोड़ पर भू-स्खलन होने की वजह से रोड़ पूर्ण रूप से बंद हो गया है। इसके बाद यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चममरा गई है। प्रदेश परिवहन निगम ने अपने सभी रूट को वाया नाहन कर दिया है। यानि चंडीगढ़ से आने-जाने वाली सभी बसें नाहन कुम्हारहट्टी मार्ग से होकर आएंगी। इसी प्रकार दिल्ली जाने वाली बसें भी नाहन कुम्हाहट्टी मार्ग का ईस्तेमाल करेंगी। इसके आलावा पंजाब रोडवेज, हरियाणा रोडवेज तथा उत्तराखंड से शिमला जाने वाली बसों का रूट भी नाहन कुम्हारट्टी से होकर ही रहेगा।रूट में बदलाव किए जाने के बाद शिमला से चंडीगढ़ का सफर महंगा हो गया है। यात्रियों को चंडीगढ़ जाने के लिए अब 420 रूपए देने होंगे, जबकि फोरलेन से जाने वाली बसों का साधारण किराया 220 रूपए हुआ करता था। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दर्शन सिंह का कहना है कि शिमला से चंडीगढ़ जाने वाले सभी रूट को बदल दिया गया है। बुधवार को सभी बसें नाहन से होकर चंडीगढ़ जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12