Home » ताजा खबरें » सेब फेंकने वाले वायरल वीडियो पर फिर गरमाई सियासत, CM बोले वीडियो BJP आईटी सेल की उपज

सेब फेंकने वाले वायरल वीडियो पर फिर गरमाई सियासत, CM बोले वीडियो BJP आईटी सेल की उपज

शिमला : राजधानी के रोहड़ू में सेब फैंकने का वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होने कहा कि वायरल वीडियो भाजपा के सोशल मीडिया अकाउंट पर देखा गया है, जबकि जमीनी हकीकत अलग है। बागवानों को यह समस्या आ रही है कि कुछ सड़के लैंडस्लाइड के कारण पूरी बह गई है, दूसरे की जमीन पर सारा मलबा गिरा है। लोग सड़क बनाने के लिए जमीन देने में आनाकानी कर रहें हैं। प्रशासन लोगों से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है। जैसे ही लोग अपनी जमीन देने के लिए तैयार होते हैं। जल्द बागवानों का सारा सेब निकालने की कोशिश की जाएगी। सरकार बागवानों के हित में दिन रात कार्य कर रही है, जबकि भाजपा आपदा में भी राजनीति कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12