Home » ताजा खबरें » बड़ी खबर : राज्य सभा में पारित हुआ हाटी जनजातीय संशोधन बिल, सिरमौर से शिमला तक जश्न…

बड़ी खबर : राज्य सभा में पारित हुआ हाटी जनजातीय संशोधन बिल, सिरमौर से शिमला तक जश्न…

संगड़ाह : सिरमौर जिला के गिरिपार (Giripar) क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर आई है। बुधवार को चर्चा के बाद राज्यसभा में गिरिपार क्षेत्र का हाटी समुदाय जनजातीय संशोधन बिल (ST amendment Bill of Haati) पारित हो गया है। लोकसभा में यह बिल 16 दिसंबर को पारित हो गया था। खबर के बाद गिरिपार क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। ऐतिहासिक फैसले के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी (PM Narender Modi) सरकार और राज्यसभा के सांसद और जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा का आभार प्रकट किया है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के 12 समुदायों का एसटी संशोधन बिल (ST amendment bill) पास करने के बाद हिमाचल प्रदेश के गिरिपार क्षेत्र के लोगों की उम्मीदें अधिक बलवान हो गई थी। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि बुधवार को उनका संशोधन बिल भी पास होगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी हाटी समुदाय जनजातीय संशोधन बिल का समर्थन किया था।

दोपहर 2:00 बजे के बाद हाटी समुदाय को हिमाचल प्रदेश की अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने के बिल पर चर्चा शुरू हुई। हिमाचल के राज्यसभा सांसद प्रोफेसर सिकंदर कुमार ने हाटी समुदाय के बारे में जानकारी के साथ-साथ 50 वर्ष के शांतिपूर्ण संघर्ष के बारे में विस्तार से सदन को अवगत कराया। उसके बाद अन्य सांसदों ने भी इसका समर्थन किया। ध्वनिमत से मेजों की थपथपाहट के बीच सभी राज्यसभा सांसदों ने राज्यसभा सदस्य प्रो सिकंदर कुमार को गले लगकर बधाइयां दी।

मणिपुर मुद्दे पर चर्चा की मांग पर सरकार के रुख के विरोध में विपक्षी सदस्यों ने बुधवार को राज्यसभा से वॉकआउट किया। जब दोपहर के भोजन के बाद संसद का ऊपरी सदन फिर से शुरू हुआ, तो उपसभापति हरिवंश ने मणिपुर पर चर्चा की विपक्षी सदस्यों की मांग के बीच केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा को संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक, 2022 को आगे बढ़ाने के लिए बुलाया।

बता दें कि मंगलवार को राज्यसभा ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश में संशोधन के लिए संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक, 2022 पारित किया गया था। हाटी समुदाय जनजातीय संशोधन बिल का समर्थन करते मल्लिकार्जुन खड़गे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]