



होम
टॉप न्यूज़
देश
प्रदेश
खेल
लाइफस्टाइल
टेक
मनोरंजन
विशेष
आस्था
गैलरी
वेब स्टोरीज
Home देश
Himachal: डिजिटल प्रौद्योगिकी में हिमाचल ने मारी बाजी, मिले तीन पुरस्कार
July 25, 2023
???? Play
शिमला: हिमाचल प्रदेश ने ईटी गवर्नमेंट डिजिटल अवार्ड्स-2023 (ET Government Digitech Awards-2023) में तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर एक बार फिर डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। यह पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में राज्य द्वारा की गई अनुकरणीय पहल के लिए प्राप्त हुए हैं। इन पुरस्कारों में एक स्वर्ण पदक और दो रजत पदक शामिल हैं। ये पदक 5 तारीख को गोवा में होने वाले पुरस्कार समारोह में राज्य को दिये जायेंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu) ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने प्रतिष्ठित पुरस्कार श्रेणियों में राज्य द्वारा विशिष्ट स्थान प्राप्त करने के लिए विभाग के समर्पण और कड़ी मेहनत को श्रेय दिया। हिमाचल को ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल उत्कृष्टता श्रेणी में उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक मिला है।