Home » हिमाचल प्रदेश » जल्द पकड़े जाएंगे चिट्टे के सप्लायर : SP गौरव सिंह

जल्द पकड़े जाएंगे चिट्टे के सप्लायर : SP गौरव सिंह

सोलन : सोलन पुलिस की SIU टीम ने ड्रग पेडलर आरोपी निहाल ठाकुर को सोलन के ओचघाट से गिरफ़्तार कर लिया है, आरोपी निहाल ठाकुर पर हीरोइन बेचने का और चिट्ठा का धन्धा करने का आरोप था, जिसके बाद पुलिस ने उस के कमरे की तलाशी ली तो वहां से 20.65 ग्राम चिट्टा / हैरोईन ब्रामद हुई ।

जिस पर धारा 21 ND&PS Act, थाना सदर में अभियोग पंजीकृत करके आरोपी से इस खेप के सप्लायर की जानकारी मिली है। आरोपी ने बताया कि उसने इस खेप को सप्लायर से 58000 रू में खरीदा था इस सप्लायर का नाम पवनप्रीत निवासी फरीदकोट पंजाब का रहने वाला है। जिसको सोलन पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा कल मोहाली से गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्यादा जानकारी देते हुए sp गौरव सिंह ने बताया कि 16 जुलाई को सोलन SIU की टीम ने चिट्टे के आरोप में निहाल ठाकुर को गिरफ्तार किया है जिस पर घर से चिट्टे बेचने का आरोप था। जिस पर सोलन पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उसके घरसे 20.65 ग्राम चिट्ठा बरामद किया है। Sp गौरव सिंह ने ये भी कहा कि फरीदकोट पंजाब से सप्लायर पवनप्रीत को SIU की टीम ने मोहाली से गिरफ़्तार किया है। सोलन SP गौरव सिंह ने कहा कि सोलन जिला में चिट्टे के जो मेजर सप्लायर है जिनके लिंक दिल्ली पंजाब हरियाणा,अन्य बाहर क्षेत्रों में है। हम उनको जल्द पकड़ने में कामयाब होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *