सोलन : प्रदेश विद्युत बोर्ड, सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार उन उपभोक्ताओं के बिजली के कुनेक्शन काट दिए जाएंगे जिन्होंने अभी तक अपने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत मण्डल-1 सोलन बिमल अत्री ने दी। बिमल अत्री ने कहा कि इस सम्बन्ध में विभाग द्वारा ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए थे।
उन्होंने कहा कि काटे जाने वाले कुनेक्शन की कुल संख्या 745 है। इनकी कुल राशि 2,01,9,782 रुपये है। इनमें 427 घरेलू उपभोक्ता हैं। इनकी कुल राशि 8,96,207 रुपये है। 296 कमर्शियल उपभोक्ताओं की कुल राशि 1,04,8,800 रुपये है। अन्य 22 उपभोक्ताओं की कुल राशि 74,775 रुपये है।
उन्होंने बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वह कन्ज़यूमर आईडी के माध्यम से बिजली का बिल घर बैठे पेटीएम, गूगलपे, भीम ऐप, फोनपे, ऐमेज़ोन, एच.पी.एस.ई.बी बिल पेमेंट ऐप अथवा www.hpsebl.in के माध्यम से जमा करवा सकते हैं।





