Home » ताजा खबरें » बिलासपुर में सीढ़ियों से गिरकर पंचायत चौकीदार की हुई मौत

बिलासपुर में सीढ़ियों से गिरकर पंचायत चौकीदार की हुई मौत

बिलासपुर : बरमाणा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत घ्याल में पंचायत चौकीदार की अचानक सीढ़ियों के गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नम्होल के चौकीदार प्रकाश ठाकुर पुत्र चेतराम निवासी घ्याल पंचायत घर के पास बैठा हुआ था। कि उसे अचानक चक्कर आ गया, जिससे वह सीढ़ियों से गिर गया। उन्हें तुरंत एम्स बिलासपुर लाया गया। वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उधर,  भराडी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत मरहाणा गांव में 78 वर्षीय महिला की जहरीली पदार्थ निगलने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, तथा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार गत रात्रि प्रसिनो देवी पत्नी दयाराम निवासी मरहाणा ने अपने घर पर किसी ज़हरीली वस्तु का सेवन कर लिया। महिला को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी लेकर आए, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *