Home » ताजा खबरें » कुमारहट्टी से परवाणू हाईवे सुबह 4 बजे तक बंद

कुमारहट्टी से परवाणू हाईवे सुबह 4 बजे तक बंद

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर तंबूमोड़ और कुमारहट्टी में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आया है। जिसे हटाने के लिए हाईवे सुबह 4:00 बजे बंद रखा जाएगा। 

सोलन : कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर परवाणू से कुमारहट्टी तक गुरुवार रात फिर बंद हो गया है। हाईवे पर तंबूमोड़ और कुमारहट्टी में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आया है। जिसे हटाने के लिए हाईवे सुबह 4:00 बजे बंद रखा जाएगा। ऐसे में सोलन पुलिस की ओर से देर शाम सूचना दी गई।

हाईवे से जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम से बचने और अनावश्यक स्टॉपेज पॉइंट्स पर इंतजार करने से बचने के लिए जिला सोलन द्वारा वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान बनाया गया है जो चार्ट में दिया गया है। जिसका पालन करके आप सुगमता से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते है। जो लोग इस डाइवर्जन प्लान के बजाय हाईवे से जाने के इच्छुक होंगे ,उन्हे हाईवे पर चल रहे काम के बंद होने के बाद ही निकाला जाएगा।

आज रात भी इस हाईवे पर मरम्मत का काम जारी है जिसके चलते इसे सुबह 4 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद किया गया है ।आप सभी से अनुरोध है की कृपया वैकल्पिक ट्रैफिक डाइवर्जन प्लान का इस्तेमाल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *