Home » ताजा खबरें » विक्रमादित्य सिंह व सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

विक्रमादित्य सिंह व सांसद प्रतिभा सिंह ने मंडी में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

मंडी : लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने बुधवार को मंडी में विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात की समीक्षा की। विक्रमादित्य सिंह ने मंडी गुरुद्वारे में बनाए राहत शिविर में लोगों से मिलकर उनका दुख दर्द जाना और सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिया। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मंडी का ह्रदय छोटी काशी में काफी लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है, लेकिन ये देवी देवताओं का आशीर्वाद है की इतने विपरीत परिस्थितियों में भी पंचवक्त्र महादेव मंदिर अपने स्थान पर अटल खड़ा है। उन्होंने कहा कि मंदिर हमे एक बड़ी सीख प्रदान करता है की होंसले अगर बुलंद हो तो रास्ता खुदबखुद बन जाता है।

उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में हमें घबराना नहीं है। सरकार द्वारा लोगों की हर संभव सहायता की जा रही है, और केंद्र सरकार से भी सहयोग मांगा जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा इस त्रासदी के बारे में प्रधानमंत्री के साथ भी चर्चा की है। उन्होंने कहा कि पिछले कल ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी इस बारे में बात हुई है। उन्होंने ये आश्वासन दिया है कि एनएचएआई के जिनते भी नेशनल हाइवे और सड़के है। उनका बजट केंद्र सरकार द्वारा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ये वक्त राजनीति का नही है। हमें मिलकर हिमाचल प्रदेश की व्यवस्था को पटरी पर लाना होगा। इसलिए ही हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सभी क्षेत्रों का जायजा लिया जाएगा।  वहीं, मौके पर सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि 48 घंटे से ज्यादा हुई लगातार बारिश से कुल्लू और मंडी जिला में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावितों की सरकार व प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *