Home » ताजा खबरें » हिमाचल में जमकर बरसे बादल : स्कॉर्पियो बही, 8 घरों को पहुंचा नुकसान, 11 जुलाई तक जारी रहेगी मानसून की मार, येलो अलर्ट हुआ जारी

हिमाचल में जमकर बरसे बादल : स्कॉर्पियो बही, 8 घरों को पहुंचा नुकसान, 11 जुलाई तक जारी रहेगी मानसून की मार, येलो अलर्ट हुआ जारी

शिमला : हिमाचल में बारिश का कहर लगातार जारी है. भारी बारिश की वजह से प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो रहे है. वहीं, फिलहाल बारिश का कहर थमने वाला नहीं है. हिमाचल मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक मैदानी, निचले और मध्य पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, विभाग के मुताबिक11 जुलाई तक राज्य में बारिश का पूर्वानुमान है.

शिमला, मंडी, सिरमौर और सोलन जिलों में जल क्षेत्रों और अन्य चैनलों में अचानक बाढ़ आने की आशंका है. मौसम विभाग ने खड़ी फसलों, फलों के पौधों और नई पौध को नुकसान पहुंचने की आशंका जाहिर की है. साथ ही भारी बारिश से पानी और बिजली सप्लाई बाधित होने की बात कही है.

राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक 24 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से हिमाचल को अब तक ₹ 306.58 करोड़ का नुकसान हुआ है. सबसे अधिक नुकसान लोक निर्माण विभाग को ₹152.42 करोड़ का हुआ है. वहीं, जल शक्ति विभाग को ₹123.16 करोड़ और बागवानी विभाग को ₹26.22 करोड़ का नुकसान हुआ है. बारिश और भूस्खलन की वजह से करीब 38 सड़कें बंद हैं.
वही बीते कल हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एक गांव में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे हरोली इलाके के एक गांव में लगभग 10 घर क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं, ऊना जिले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कार सड़क पर पानी के तेज में तिनके की तरह बहती हुई दिख रही है. हालांकि, समय रहते चालक वाहन से कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]