Home » ताजा खबरें » हरोली में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना : मानसून की पहली ही बारिश ने जिला में कहर बरपाया है। खासकर हरोली विधानसभा क्षेत्र में अनेक गांव में पानी घरों और खेतों में आया है। ऐसे में हरोली में बरसात की पहली बारिश से नुकसान की खबर मिलते ही उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए और हरोली पहुंच गए।

अग्निहोत्री ने कहा कि जिला में पहली बारिश से करीब 2 करोड़ का नुकसान आंकलन किया गया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पानी के तेज बहाव का आना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इसे व्यवस्थित करने के लिए हर संभव प्रयास होंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने बैठकों को रद्द कर अपने लोगों के बीच आने को प्राथमिकता दी। मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली पहुंचते ही बारिश से प्रभावित इलाकों का दौरा किया। जिला प्रशासन को तुरंत राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए, जो सड़के बंद हुई थी, उन्हें खोलने के निर्देश दिए।

मुकेश अग्निहोत्री ने निरीक्षण करते हुए लोगों से मुलाकात की और कहा कि सरकार जनता की है ,चिंता ना करें, किसी को भी नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बारिश एक प्राकृतिक आपदा है। उन्होंने कहा कि सभी लोग सतर्क रहे ,बारिश के समय कोई भी जोख़िम ना लें।

वहीं, जनप्रतिनिधियों ने भी मुकेश अग्निहोत्री से बारिश से हुए नुकसान को लेकर रिपोर्ट दी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। हर गांव में जहां-जहां नुकसान हुआ है उसकी रिपोर्ट ली जाए और यथासंभव उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ जिला प्रशासन के अधिकारी, हरोली विधानसभा क्षेत्र के अधिकारी व कांग्रेस के नेता व जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि करीब 15 सौ करोड़ रुपए की लागत से स्वां नदी का तटीकरण हुआ है। बहुत बड़ा भूमि का हिस्सा कृषि योग्य बना है। उन्होंने कहा कि इस चैनेलाइजेशन को भी मजबूत रखना होगा ,क्योंकि स्वां नदी के पानी को यही तटीकरण चैनेलाइज कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]