Home » ताजा खबरें » साढ़े 48 करोड़ जनधन के खातों में जमा है दो लाख करोड़ की धनराशि : पूर्व सीएम

साढ़े 48 करोड़ जनधन के खातों में जमा है दो लाख करोड़ की धनराशि : पूर्व सीएम

मंडी : पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि वर्ष 2014 के बाद देश में जनधन योजना के तहत साढ़े 48 करोड़ बैंक खाते खुले जिनमें आज दो लाख करोड़ से भी अधिक की धनराशि जमा है। यह बात उन्होंने अपने गृहक्षेत्र सराज के धरोटधार में आयोजित भाजपा संयुक्त मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर उनके साथ संगठन मंत्री सिद्धार्थन भी मौजूद रहे। जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जब जनधन के खाते खोले जा रहे थे जो कांग्रेसी इस बात को लेकर कटाक्ष करते थे कि खातों में पैसे कौन डालेगा। आज इन खातों में दो लाख करोड़ की धनराशि जमा है। आज अगर केंद्र सरकार लाभार्थी को एक रुपया भी भेजती तो वो सीधा उसके बैंक खाते में जाकर जमा होता है। उन्होंने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की ऐसी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाने का आह्वान भी किया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए नहीं बल्कि विश्व के नेता के रूप में उभरे हैं। यह हमारे लिए इसलिए भी अधिक गर्व की बात है कि वो भाजपा जैसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। विश्व भर में भारत की एक अलग पहचान बनी है और दुनिया इस वक्त देश का लोहा मान रही है।

अर्थव्यवस्था के मामले में देश अग्रणी बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में एक दशक का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है और दूसरे दशक की शुरुआत होने जा रही है। इस बात के लिए पार्टी के हर कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर जुट जाने की जरूरत है। 9 वर्षों की उपलब्धियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को मेहनत करने की जरूरत है। तभी पार्टी प्रदेश की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले दशक की शुरुआत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]