Home » धर्म » फिर बढ़ें सीमैंट के दाम, आऊटसोर्स पर भर्तियां बंद करने की तैयारी में सरकार, जानिए हिमाचल प्रदेश की 10 बड़ी खबरें…

फिर बढ़ें सीमैंट के दाम, आऊटसोर्स पर भर्तियां बंद करने की तैयारी में सरकार, जानिए हिमाचल प्रदेश की 10 बड़ी खबरें…

शिमला : प्रदेश में अब सीमैंट कंपनियों ने दाम बढ़ाने की तैयारी कर ली है। राज्य सरकार निकट भविष्य में आऊटसोर्स पर भर्तियां बंद करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद बुधवार को कांगड़ा जिला के दौरे के लिए रवाना होंगे। परवाणू शहर में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि जिन गारंटियों का सहारा लेकर कांग्रेस सत्ता में आई है, उनका क्या हुआ।

चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिमगिरि में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना को मुख्यातिथि बुलाने पर भाजपा ने बवाल खड़ा कर दिया।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में नए जवान भर्ती किए जा रहे हैं। डल्हौजी के सदर बाजार के 2 युवक जम्मू-कश्मीर के बसोली में रणजीत सागर डैम में नहाते हुए डूब गए हैं।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए सवाल किया कि आखिर कांग्रेस की 680 करोड़ रुपए के स्टार्टअप फंड बनाने की गारंटी कब पूरी होगी।

चम्बा व सोलन जिले में हुए 2 सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई।

प्रदेश में सीमैंट कंपनियों ने दाम बढ़ाने की अब तैयारी कर ली है। प्रदेश में सीमैंट के दाम 10 रुपए प्रति बैग तक बढ़ाए जा सकते हैं। कंपनियों ने अपने डीलरों को सीमैंट के 10 रुपए तक दाम बढ़ाने का मैसेज भेज दिया है। इससे पूर्व 3 दिसम्बर को भी इसी तरह का मैसेज भेजा गया था और 12 दिसम्बर को सीमैंट के दाम 5 रुपए बढ़ गए थे। राज्य सरकार निकट भविष्य में आऊटसोर्स पर भर्तियां बंद करने की तैयारी कर रही है। ऐसा निर्णय इसलिए लिया जा रहा है ताकि आऊटसोर्स पर लगे युवाओं के शोषण को रोका जा सके, ऐसे में अब निकट भविष्य में ठेकेदारी प्रथा के माध्यम से होने वाली भर्तियों पर सरकार पूरी तरह से रोक लगाने पर विचार कर रही है। इसके अलावा सरकारी क्षेत्र में नई नीति के तहत भर्तियां की जाएंगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद बुधवार को कांगड़ा जिला के दौरे के लिए रवाना होंगे। कांगड़ा जिला के बाद मुख्यमंत्री 6 से 10 जुलाई तक हमीरपुर जिला का दौरा करेंगे, जहां पर वह करोड़ों रुपए की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। सरकारी स्तर पर जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 5 जुलाई को चंडीगढ़ से शाहपुर जाएंगे, जहां पर उनका आधुनिक पुलिस थाने की आधारशिला रखने का कार्यक्रम है।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की महत्वाकांक्षी सिंचाई योजनाओं की स्वीकृति का मामला केंद्र से उठाया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि फिना सिंह परियाेजना, सुखाहार परियाेजना एंव वीत एरिया सिंचाई योजनाओं पर प्रदेश के खेताें की सिंचाई निर्भर कर रही है। प्रदेश इस समय सिंचाई में राष्ट्रीय औसत से नीचे चल रहा है। इसलिए केंद्र से सिंचाई योजनाओं काे प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी का आग्रह किया जाएगा।

परवाणू शहर के निजी होटल में मंगलवार को भाजपा द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि जिन गारंटियों का सहारा लेकर कांग्रेस सत्ता में आई है, उनका क्या हुआ। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर लोगों से झूठ बोलने व बरगलाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के लोगों को धीरे-धीरे दरकिनार कर रही है।

चुराह में कांग्रेस नेता को मुख्यतिथि बुलाने पर भाजपा कांबड़ा बवाल..

चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिमगिरि में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना को मुख्यातिथि बुलाने पर भाजपा ने बवाल खड़ा कर दिया। विधायक हंसराज समर्थकों सहित स्कूल परिसर में पहुंच गए और यशवंत खन्ना को मुख्यातिथि बुलाने पर आपत्ति जताई।

Leave a Comment