Home » ताजा खबरें » Solan : टमाटर ने लगाई सेंचुरी, देशभर में बड़ी डिमांड, सब्ज़ी हुई रसोई से बाहर….

Solan : टमाटर ने लगाई सेंचुरी, देशभर में बड़ी डिमांड, सब्ज़ी हुई रसोई से बाहर….

सोलन : इन दिनों सब्जी मंडी में टमाटर के थोक दामों में इजाफा देखने के लिए मिल रहा है. इससे टमाटर की फसल लगाने वाले किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. बता दें कि टमाटर के दाम इन दिनों 80 रूपये से 100 रूपये प्रतिकिलो मिल रहा है तो वहीं अन्य सब्जियों के दामों में भी वृद्धि हुई है। अगर बात करे फ्रासबीन 40 से 50 तो वही शिमला मिर्च 40 से 50 रूपये बाजार में बिक रही है।

ज्यादा जानकारी देते हुए स्थानीय व्यापारी मनोहर लाल ने कहा कि बीते दिनों हुई लगातार बारिश के चलते टमाटर की फसल को खासा नुकसान हुआ. इसी वजह से सब्जी मंडी में टमाटर की उपलब्धता कम है. टमाटर की उपलब्धता कम होने की वजह से थोक दामों में इजाफा देखने को मिल रहा है.

ऐसे में अब टमाटर के दामों में दोगुनी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस बढ़ोतरी से आम आदमी की जेब पर भी खासा असर पड़ता हुआ नजर आ रहा है. साल 2023 की शुरुआत से ही बे-मौसम हुई बारिश की वजह से करीब-करीब हर फसल को भारी नुकसान हुआ है. फसलों को हुए नुकसान की वजह से उपभोक्ताओं को इस बारिश से फल और सब्जी की खरीद के लिए अतिरिक्त दाम चुकाने ही होंगे.
हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए आने वाला वक्त भी समस्याओं से भरा रहने वाला है. प्री-मानसून में इस बार जमकर बारिश हो रही है. वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की मानें तो इस बार मॉनसून के दौरान कम बारिश की संभावना है. ऐसे में उन फसलों को कम बारिश के चलते नुकसान होगा, जिन्हें मॉनसून के दौरान ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है. सर्दियों के मौसम में न के बराबर हुई बर्फबारी ने सब्जियों और फलों को खासा नुकसान पहुंचाया. अब मानसून के दौरान कम बारिश की संभावना भी किसानों की चिंताएं बढ़ा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *