Home » ताजा खबरें » सार्वजनिक शौचालय के इस्तेमाल पर स्कूली बच्चों से न लिया जाए शुल्क…

सार्वजनिक शौचालय के इस्तेमाल पर स्कूली बच्चों से न लिया जाए शुल्क…

राजगढ़ : पुराने बस स्टैड में नगर पंचायत द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय में विशेषकर विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सेवा प्रदान की जाए। इस आशय की मांग कोठिया जाजर पंचायत के उप प्रधान पवन तोमर ने नगर पंचायत से की है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में बच्चे विभिन्न स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने आते हैं, जिनमें से अधिकांश बच्चे गरीब होते हैं जो शौचालय जाने के 10 रुपए अदा नहीं कर पाते हैं।

बता दें कि सार्वजनिक शौचालय को नगर पंचायत द्वारा ठेके पर दिया गया है। ठेकेदार द्वारा शौचालय के इस्तेमाल की एवज में 5 से 10 रुपए वसूले जाते हैं। दूरदराज गांव से आने वाली छात्राएं पैसे न होने की स्थिति में शौचालय का प्रयोग नहीं कर पाती हैं। पवन तोमर ने नगर पंचायत से आग्रह किया है कि स्कूली बच्चों की इस समस्या के मद्देनजर स्कूल की वर्दी पहने हुए विद्यार्थियों से शौचालय शुल्क न लिया जाए। उधर,नगर पंचायत के सचिव अभिनव ने बताया कि कोठिया जाजर पंचायत के उप प्रधान पवन तोमर की ओर से अच्छा सुझाव आया है। इस बारे शीघ्र की कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *