Home » ताजा खबरें » भाजयुमो ने फूंका आरोपियों का घर : सीएम

भाजयुमो ने फूंका आरोपियों का घर : सीएम

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चम्बा जिला के सलूणी में हुए हत्याकांड के मामले में बीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर गहरा क्षोभ जताते हुए कहा कि घटना के 5 दिन के बाद भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने मामले के आरोपियों के घर को आग के हवाले कर दिया। सीएम ने कहा कि शायद देश का यह पहला ऐसा मामला है, जिसमें सभी आरोपियों को पकड़े जाने के बाद भी इतना शोर-शराबा जारी है। सीएम ने कहा कि बीजेपी का प्रदर्शन अवांछित और विधिसंगत नहीं है। उन्होंने बीजेपी के विरोध प्रदर्शनों को ओछी राजनीति बताया। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने इस मामले की जांच NIA से करवाने की विपक्ष की मांग मंजूर कर ली है। इसके बावजूद बीजेपी का विरोध प्रदर्शन जारी रखना तर्कहीन है। केंद्र में सत्ता में होने के बावजूद बीजेपी इस जांच को मुद्दा बना रही है, जबकि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के लिए एक फोन कॉल पर यह जांच शुरू करवाना कोई बड़ी बात नहीं है। इससे प्रतीत हो रहा है कि इस घटना को राजनीतिक रंग देते हुए बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर तरकीबें अपना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना के 5 दिन बाद बीजेपी युवा मोर्चा से जुड़े लोगों ने आरोपी के घर को आग की भेंट चढ़ा दिया। हालांकि उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से बार-बार आश्वस्त किया है कि इस मामले में संलिप्त सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेहतर यह होता कि बीजेपी प्रदेश हित से जुड़े मामलों एवं हिमाचल के अधिकारों के लिए केंद्र के समक्ष आवाज उठाती जिससे कि प्रदेशवासियों का भी भला होगा। उन्होंने जल उपकर तथा विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं में निःशुल्क बिजली की रॉयल्टी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर बीजेपी को प्रदेश सरकार का साथ देने का परामर्श भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12