संवैधानिक व्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन लोकतंत्र की खूबसूरती और शिक्षकों का प्रदर्शन अराजकता कैसे : जयराम ठाकुर

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं, रोड शो निकालते हैं तो उसे लोकतंत्र की खूबसूरती कहते हैं। उनके पार्टी प्रभारी और मंत्रियों की उपस्थिति में चुनाव आयोग की […]
मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली…

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दीपावली के अवसर पर मशोबरा स्थित बालिका आश्रम में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों मला : के साथ पटाखे जलाकर खुशियां साझा कीं और उन्हें फल, मिठाइयां तथा पटाखे वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ […]
भाई दूज के पावन पर्व पर बहनें करती हैं भाइयों की लंबी उम्र की कामना, जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथा और शुभ मुहूर्त

लाइव हिमाचल/सोलन: रक्षाबंधन की तरह ही भाई दूज भी भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और अपनापन का प्रतीक है, जो दीपावली के दो दिन बाद मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष भाई दूज 11 नवंबर 2026, बुधवार को है, जिसमें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:10 बजे से 3:20 बजे तक […]
दीपावली के बाद सीएम सुक्खू ने ओक ओवर में की गोवर्धन और विश्वकर्मा पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

शिमला: दीपावली पर्व के बाद गोवर्धन पूजा और भगवान विश्वकर्मा की आराधना के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दोनों देवताओं की पूजा कर हिमाचल प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर उन्नति की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री […]
किन्नौर के सांगला बाजार में दिवाली के जश्न के बीच भयंकर अग्निकांड: पटाखे की चिंगारी से गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

किन्नौर: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर के सांगला मुख्य बाजार से दीपावली के जश्न के बीच एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। जहाँ एक तरफ पूरा इलाका रोशनी के त्योहार और आतिशबाजी के उल्लास में डूबा हुआ था, वहीं दूसरी तरफ जल.ते हुए पटाखों से निकली एक अनियंत्रित चिंगा.री ने पल भर में […]
चंबा में आगजनी का तांडव: पांगी में जले तीन मकान, चुराह में सेब के पौधे और घास स्वाहा; लाखों का नुकसान

चंबा: दीपावली के दौरान जिला चंबा के चुराह और पांगी उपमंडल सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में आगजनी की घटनाओं से भारी नुकसान हुआ है। चुराह के थनेईकोठी क्षेत्र के इंडल गांव में आग लगने से भाग सिंह की 500 घास की गड्डियां और 200 सेब के पौधे जल गए, जबकि कमल का मक्की का […]
बदोली में पटाखों को लेकर खूनी संघर्ष: दंपत्ति की मौत, चंडीगढ़ पीजीआई रेफर घायल

ऊना: पुलिस थाना ऊना के तहत बदोली के वार्ड चार में दिवाली की रात करीब 10 बजे पटाखे चलाने को लेकर दो नाबालिगों (केशव और सम्राट) के बीच कहासुनी हो गई, जिसने देखते ही देखते दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग तेजधार हथियारों के […]
दीपावली के अगले दिन शिमला में क्यों बरसते हैं पत्थर? जानिए धामी के ‘पत्थर मेले’ का रहस्य

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में स्थित धामी के हलोग गांव में दीपावली के अगले दिन एक अनोखा पारंपरिक आयोजन होता है, जिसे ‘पत्थर मेला’ या ‘पत्थर का खेल’ कहा जाता है। दीपावली की रौनक खत्म होते ही, आसपास के क्षेत्रों से लोग इस अनूठे आयोजन को देखने पहुंचते हैं। परंपरा के अनुसार […]
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 9 नवंबर 2026 : वृषभ-कन्या खर्च का रखें ध्यान, जानें आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा

Aaj Ka Rashifal, 9 November 2026 : दीपावली के बाद आज का दिन ठहराव, हिसाब और मन को संभालने का है। चंद्रदेव अस्त होने से भावनात्मक रूप से संवेदनशील रह सकतै हैं और निर्णय धुंधले रहेंगे, इसलिए बड़े फैसले टालें। मेष और मकर काम के दौरान सुस्ती को दूर रखें। वृषभ और कन्या खर्च का […]