मनाली में कंगना को दिखाए काले झंडे, सवालों को लेकर भड़की सांसद; गिनाने लगीं अपना नुकसान…

Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश के मनाली विधानसभा दौरे पर पहुंचीं सांसद कंगना रनौत को पतलीकूहल में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा. कंगना बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुल और घरों का जायज़ा लेने यहां पहुंची थीं. इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और ‘गो बैक कंगना’ के नारे लगाए. […]

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की बड़ी सफलता : शहर स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता में झटका प्रथम स्थान, ज़ोनल के लिए क्वालीफाई…

लाइव हिमाचल/सोलन: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा ने वर्ल्ड वाइल्ड विज़डम द्वारा आयोजित ग्लोबल क्विज़ चैलेंज के शहर स्तरीय चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 18 सितंबर 2025 को दुर्गा पब्लिक स्कूल, सोलन में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में कुल 15 स्कूलों ने भाग लिया जिनमें से 5 […]

इनरव्हील क्लब सोलन ने चार शिक्षकों को किया सम्मानित…

सोलन : इनरव्हील क्लब सोलन ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सोलन के चार शिक्षकों को सम्मानित किया। इनरव्हील क्लब सोलन की प्रधान चारु चौहान, उपप्रधान नलिनी प्रभाकर समेत सभी क्लब सदस्यों ने चारों शिक्षको को समाज और शिक्षा क्षेत्र में प्रेरणादायी योगदान के लिए प्रमाण पत्र, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट […]

आयुष मंत्री ने सायरोत्सव की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का किया विधिवत शुभारंभ…

सोलनआयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने गत सांय सोलन ज़िला के अर्की में राज्य स्तरीय सायरोत्सव की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। यादविंदर गोमा ने इस अवसर पर लोगों को सायर उत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि सायर उत्सव प्राचीन संस्कृति का परिचायक है और यह […]

पेड़ों को काटकर लकड़ी बेच रही सरकार, केंद्र का पैसा भी किया जा रहा डायवर्ट : कंगना रनौत

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रणाैत ने गुरुवार को मनाली के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों का दर्द बांटा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने  राज्य सरकार पर पेड़ों को काटकर लकड़ी बेचने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केंद्र से मिल रही राहत का […]

आपदा के बावजूद हिमाचल में बीते साल के मुकाबले ज्यादा सेब उत्पादन, 48.97 लाख कार्टन अधिक पहुंचे

शिमला: आपदा के बावजूद पिछले साल की तुलना में हिमाचल प्रदेश से मंडियों में सेब की बड़ी मात्रा में फसल पहुंच रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस साल 15 सितंबर तक 48,97,941 कार्टन अधिक पहुंचे हैं। इन दिनों राज्य के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों का सेब सीजन पीक पर है। शिमला, कुल्लू, किन्नौर आदि […]

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन बोले- ईडी के डर से भाजपा में शामिल होने मेरे पास आए थे रामकुमार चौधरी

लाइव हिमाचल/सोलन/बद्दी: हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने बड़ा दावा किया है. सोलन जिले के बद्दी के दून विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को हर्ष महाजन ने स्थानीय विधायक राम कुमार चौधरी औऱ उनकी पत्नी को लेकर बड़ा बयान दिया, जिससे अब सियासी हलचल हुई है. दून विधानसभा क्षेत्र के थाना गांव में पीएम […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, विजन पर आधारित प्रदर्शनी का CM नायब सिंह सैनी ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनके जीवन और विजन पर आधारित प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्घाटन किया। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ने यह प्रदर्शनी तैयार की है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश में सेवा पखवाड़ा शुरू हुआ है। हरियाणा के मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने इस प्रदर्शनी में गहरी […]

उत्तराखंड के चमोली में फिर फटा बादल… कई घर हुए ध्वस्त, 3 लोग लापता

Uttarakhand cloudburst : उत्तराखंड के चमोली स्थित नंदानगर घाट क्षेत्र के तीन गांवों में देर रात बादल फटने और भारी बारिश से फ्लैश फ्लड ने भयंकर तबाही मचा दी. हादसे में लापता होने वाले की संख्या 3 से बढ़कर 10 हो गई है. नंदानगर तहसील के अंतर्गत कुन्तरी लगाफाली, सरपाणी और धुर्मा गांव सबसे ज्यादा […]

केंद्र के मंत्रियों पर नजर है मगर अपने प्रदेश के मंत्री क्यों नहीं ले रहे आपदा प्रभावितों की सुध : जयराम ठाकुर

सुंदरनगर: पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष ने सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वे जन्म दिन पर केंद्र की 11 साल में बतौर प्रधानमंत्री की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश में सबसे लंबे कार्यकाल के प्रधानमंत्री की लिस्ट में आ गए […]