चंबा में तीन दिन बाद खिली धूप, चंबा-तीसा मार्ग बहाल करने में जुटा लोक निर्माण विभाग

चंबा: जिला चंबा में तीन दिन तक लगातार हुई बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद शनिवार को मौसम साफ हो गया है। लंबे समय बाद निकली धूप से लोगों ने राहत मिली है। हालांकि, भारी बर्फबारी के चलते चंबा-तीसा मुख्य मार्ग सहित कई आंतरिक सड़कों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोक निर्माण विभाग की टीमें चंबा-तीसा मार्ग को बहाल करने में जुटी हुई हैं। विभाग द्वारा बर्फ हटाने और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में अभी भी भारी बर्फ जमा है, जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जोगिंदर कुमार ने बताया कि चंबा-तीसा मार्ग पर कई स्थानों पर मलबा और बर्फ जमा हो गई थी, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी। विभाग द्वारा जेसीबी मशीनों और अन्य उपकरणों की मदद से सड़क को बहाल करने का कार्य तेजी से जारी है। अगर मौसम साफ रहा, तो जल्द ही इस मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी ने मचाई तबाही, 583 सड़कें बंद, कुल्लू में लैंडस्लाइड, मनाली में गाड़ियां बहीं

शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और लगातार बारिश के कारण शुक्रवार को कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। इसकी वजह से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, 5 नेशनल हाईवे और 583 सड़कें बर्फ में दबी पड़ी हैं, जिससे कई इलाकों का संपर्क टूट गया है। 2263 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो चुके हैं, जिससे हजारों घरों में अंधेरा छा गया है। 279 पेयजल योजनाएं प्रभावित होने से पीने के पानी की भी भारी किल्लत हो गई है। भूस्खलन के कारण राज्य में 583 सड़कें और 5 राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। इनमें सबसे अधिक सड़कों पर असर लाहौल और स्पीति जिले में पड़ा है, जहां 165 सड़कें बंद हो गई हैं। इसके अलावा, चंबा जिले में 125 और कुल्लू जिले में 112 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, भारी बर्फबारी और भूस्खलन की वजह से 2,263 ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। इससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इसके अलावा, 279 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिससे लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, चंबा और मनाली में स्थिति को देखते हुए कॉलेजों समेत सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।

सरकार और प्रशासन की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम को देखते हुए यात्रा करने से बचें। जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

जालंधर में होने वाली पुलिस मीट के लिए हिमाचल पुलिस टीम रवाना, SP संदीप धवल ने दी शुभकामनाएं

लाइव हिमाचल/बिलासपुर : जालंधर में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया पुलिस मीट 2025 के लिए हिमाचल पुलिस की टीम पूरे जोश और उत्साह के साथ रवाना हो गई है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। 2 मार्च से 6मार्च तक होने वाले इस नेशनल गेम में हिमाचल पुलिस की टीम कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं में भाग लेगी। इन खिलाड़ियों के प्रशिक्षण 2 फरवरी से 28 फरवरी तक बिलासपुर में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था, जहां उनकी फिटनेस और खेल कौशल को निखारने पर जोर दिया गया। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने जानकारी दी कि सभी खिलाड़ी पूरी मेहनत और लगन से अभ्यास कर चुके हैं और अब मैदान में शानदार प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।हिमाचल पुलिस टीम का लक्ष्य इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य का नाम रोशन करना है।टीम को रवाना करने से पहले एसपी संदीप धवल ने खिलाड़ियों से कहा,आप सभी इस प्रतियोगिता में सिर्फ अपनी प्रतिभा ही नहीं, बल्कि हिमाचल पुलिस की खेल भावना और अनुशासन को भी दर्शाएंगे। पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलें और प्रदेश का नाम रोशन करें। हम सब आपकी जीत की कामना करते हैं। टीम में शामिल खिलाड़ी इस प्रतियोगिता को लेकर बेहद उत्साहित हैं और सभी का कहना है कि वे अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलेंगे और हिमाचल के लिए पदक जीतने का प्रयास करेंगे।

आज का राशिफल 1 मार्च 2025 : शुभ योग से वृषभ,धनु और कुंभ राशि को मिलेगा लाभ,जानें अपना आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 1 March 2025 : 1 मार्च शनिवार के दिन आज ज्योतिषीय गणना से मालूम होता है कि वृषभ, धनु और कुंभ राशि के लिए आज का दिन लाभप्रद और सुखद रहेगा। चंद्रमा का गोचर दिन रात मीन राशि में पूर्वाभाद्रपद उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से होने जा रहा है। इस गोचर के दौरान आज चंद्रमा शुक्र, बुध के साथ मिलकर शुभ योग बना रहे हैं। इसके साथ ही चंद्रमा से तीसरे भाव में गुरु का होना भी शुभ फलदायी है। इन स्थितियों में आज मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा, जानें आज का राशिफल।

​मेष राशि,प्रभाव और महत्व बढ़ेगा

​मेष राशि,प्रभाव और महत्व बढ़ेगा

मेष राशि के लिए आज 1 मार्च का दिन लाभदायक रहेगा, कमाई के कई अच्छे अवसर भी पाएंगे। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आपका प्रभाव और महत्व बढेगा लेकिन आपको रिश्तेदारों से आर्थिक लेनदेन करने से बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां बनी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी दिन आपके पक्ष में रहेगा। किसी पार्टी मनोरंजन का भी आनंद ले सकते हैं। स्वास्थ्य आपका सामान्य रहेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और ओम नमो भगवते वासुदेवय मंत्र का जप करें।

​वृषभ राशि,सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है

​वृषभ राशि,सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है

वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके जीवन में आज कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। आपको जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आज आप अपने किसी रिश्तेदार की मदद कोई जरूरी काम पूरे कर पाएंगे। यदि आज आप अपने व्यवसाय में किसी को पैसा उधार देते हैं तो बाद में परेशानी हो सकती है। आपको आज बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलेगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को अन्न का दान दें।

​मिथुन राशि,रुका काम पूरा होगा

​मिथुन राशि,रुका काम पूरा होगा

मिथुन राशि के लिए आज ग्रह गोचर की स्थिति बताती है कि, लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में आप सफल होंगे, परिवार से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको नौकरी में मन मुताबिक काम करने को मिलेगा,जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आज परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव की स्थिति बनती है तो चुप रहना ही आपके लिए भला रहेगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल देना शुभ रहेगा।

​कर्क राशि, बुद्धि अनुभव का लाभ मिलेगा

​कर्क राशि, बुद्धि अनुभव का लाभ मिलेगा

कर्क राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपके ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आज इस राशि के छात्र बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। यदि आप आज कोई संपत्ति खरीदते हैं तो इससे आपको लाभ मिलेगा। आज शाम के समय आप अपने बच्चे के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। आपको आज मनपसंद भोजन मिलने से भी खुशी होगी। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने काम से काम रखें, दूसरों के मामलों में हाथ डालने से बचें।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

​सिंह राशि,आनंद और सुख पाने का दिन है

​सिंह राशि,आनंद और सुख पाने का दिन है

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंदप्रद रहेगा। आप आज सुख साधनों की प्राप्ति से खुश होंगे। आपको अपने परिवार के सदस्यों की मदद से कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है। व्यापार में आज आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। पिता की सेहत नरम चल रही है तो इनकी सेहत का ध्यान रखें, परेशानी बढ़ सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है तो संयम से काम लें।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

​कन्या राशि, अनचाहे खर्च करने होंगे

​कन्या राशि, अनचाहे खर्च करने होंगे

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके प्रभाव और सम्मान में आज वृद्धि होगी। आज कुछ जरूरी खर्चों का सामना करना पड़ेगा जो न चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आज आपको अपने बच्चे की शिक्षा से संबंधित कोई जानकारी मिल सकती है। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन मैं आपके आपसी तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

​तुला राशि,कोई अच्छी खबर मिल सकती है

​तुला राशि,कोई अच्छी खबर मिल सकती है

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन अधिकारों और उत्तरदायित्व में वृद्धि करने वाला रहेगा। आज आपको परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको राज्य और समाज से भी कुछ सहयोग और सम्मान मिल सकता है। सायंकाल का समय आपका परिवार के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा। घर में आपका सुखद माहौल रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर पर ध्यान देंगे।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। राहु के मंत्र ओम रां राहवे नमः का जप करें।

​वृश्चिक राशि, अनावश्यक खर्च होंगे

​वृश्चिक राशि, अनावश्यक खर्च होंगे

वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज आज भाई बहनों की ओर से खुशी मिलेगी। वैसे आज कुछ अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ेगा, जिससे आप चिंतित रहेंगे। आज शाम के समय आपको अपने बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत का आपको ध्यान रखना होगा।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​धनु राशि,कमाई में वृद्धि होगी

​धनु राशि,कमाई में वृद्धि होगी

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं की चाहत बढेगी। साथ ही आज आपकी कमाई में भी वृद्धि होगी। आज आप कुछ सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। आज आपको अपनी भावनाएं किसी और के सामने जाहिर करने बचना चाहिए क्योंकि लोग आपका भला नहीं करेंगे बल्कि मन ही मन आनंद लेंगे।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक होगा।

​मकर राशि, काम अटक सकता है

​मकर राशि, काम अटक सकता है

मकर राशि के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आपको आज अपने काम में सफलता पाने के लिए काफी परिश्रम करना होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में सतर्क होकर काम करने पर ध्यान देना होगा नहीं तो आपका काम अटक सकता है। शाम का समय आपका आज मनोरंजक रहेगा। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी और मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। पिता और चाचा से आपको आज सहयोग मिलेगा। कोई सोचा हुआ काम आज आपका पूरा हो सकता है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

​कुंभ राशि, मनोरंजक और सुखद समय बिताएंगे

​कुंभ राशि, मनोरंजक और सुखद समय बिताएंगे

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन सामान्य रूप से सुखद कहा जा सकता है। आज आप परिवार के साथ मनोरंजक और सुखद समय बिताएंगे। आज आपके बच्चों की प्रगति से आपके परिवार का नाम ऊंचा होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। व्यापार में भी आज बड़ों की मदद से आपको लंबे समय से रुके हुए किसी काम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें, इनकी सेहत का ध्यान रखना होगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीशनि स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक रहेगा।

​मीन राशि, दिन आनंददायक बीतेगा

​मीन राशि, दिन आनंददायक बीतेगा

मीन राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन आनंददायक रहेगा। आप अपने बातों और व्यवहार से स्थिति को अपने पक्ष में बनाए रख पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आपके आज खुशियां बनी रहेगी बच्चों और जीवनसाथी के साथ आप आज मनोरंजक समय बिता सकते हैं। आज आपके मन में अपने बच्चों और पत्नी के प्रति प्रेम की भावना भी बढ़ेगी। आज आप अपनी बुद्धि और विवेक का प्रयोग करते हुए व्यापार में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार दिखेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। राहु के मंत्र ओम रां राहवे नमः का जप करें।