लक्ष्य प्राप्ति में कठिन परिश्रम महत्वपूर्ण : अनिरूद्ध सिंह

सोलन : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि कठिन परिश्रम से ही जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। अनिरूद्ध सिंह आज सोलन के कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा के 17वें वार्षिक समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

अनिरूद्ध ने कहा कि समय प्रबंधन और परिश्रम के माध्यम से जीवन में असम्भव को भी सम्भव बनाया जा सकता है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि सदैव समय का सदुपयोग और परिश्रम से न घबराएं।
उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि देश की स्थापित गुरु-शिष्य परम्परा को सदैव बनाए रखें और अपने गुरुजनों तथा अभिभावकों का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि अभिभावकों और अध्यापकों को भी यह सुनिश्चित बनाना होगा कि युवा पीढ़ी का सही मार्गदर्शन हो ताकि आज के युवा कल के बेहतर नागरिक बन सकें।
ग्रामीण विकास मंत्री ने आशा जताई कि आने वाले समय में कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे संघर्ष, परिश्रम एवं लगन को अपना साथी बनाएं। उन्होंने कहा कि युवावस्था में संघर्ष एवं परिश्रम के माध्यम से ही जीवन के उच्च लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने पुरस्कार पाने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जो विद्यार्थी इस वर्ष पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाए, वे अपनी कमियों को दूर कर अगले वर्ष कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने की कोशिश करें।


कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि छात्र जीवन में किए गए प्रयास बेहतर भविष्य की नींव बनते हैं।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल ठाकुर, हिमाचल प्रदेश कबड्डी ऐसोसिएशन के निदेशक राजकुमार नीटू, कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सनवारा के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर, प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद, उप प्रधानाचार्य पूनम ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी कसौली गौरव महाजन, ज़िला पंचायत अधिकारी जोगिन्द्र्र राणा, ज़िला परिषद सदस्य राजेन्द्र ठाकुर, नगर परिषद परवाणू के पूर्व अध्यक्ष निशा शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

अनिरूद्ध सिंह ने किया सामुदायिक पंचायत केन्द्र का शिलान्यास…

. पंचायत घरों के निर्माण के लिए दिए जा रहे 1.14 करोड़ रुपए

सोलन : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत जाबली में शीघ्र ही एक आदर्श पंचायत घर का निर्माण किया जाएगा। अनिरूद्ध सिंह आज सोलन के कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाबली में सामुदायिक पंचायत केन्द्र की आधारशिला रखने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा अब पंचायत घरों के निर्माण के लिए 1.14 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की जा रही है ताकि पंचायत घरों का बहुआयामी उपयोग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि पूर्व में पंचायत घरों के निर्माण के लिए 33 लाख रुपए ही स्वीकृत किए जाते थे। जाबली में पंचायत घर निर्माण के प्रथम चरण के लिए 35 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामुदायिक पंचायत केन्द्रों का निर्माण कार्य समयबद्ध किया जाएगा ताकि लोग इनसे लाभान्वित हो सकें।


ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि जाबली में स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विक्रय के लिए स्टॉल निर्माण का प्रस्ताव उच्च स्तर पर प्रेषित किया जाएगा। यहां ग्रामीण विकास विभाग के पास अपनी भूमि उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है और स्टॉल निर्मित होने से स्वयं सहायता समूहों की आमदनी में आशातीत वृद्धि होगी।
अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश को भारी वर्षा के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ा है। सरकार प्रभावितों को बेहतर राहत देने के लिए कार्य कर रही है। इस कार्य के लिए घोषित राहत आपदा पैकेज के अंतर्गत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 07 लाख रुपए तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपए किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास है कि प्रभावितों का उचित पुनर्वास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्य को समयबद्ध पूर्ण किया जाए।
कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने जाबली में आदर्श पंचायत घर के शिलान्यास के लिए ग्रामीण विकास मंत्री का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष राहुल ठाकुर, ग्राम पंचायत जाबली की प्रधान कल्पना गर्ग, उप प्रधान विनय अत्री, नगर परिषद परवाणू की पूर्व अध्यक्ष निशा शर्मा, ज़िला परिषद सदस्य राजिन्द्र ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी कसौली गौरव महाजन, ज़िला पंचायत अधिकारी सोलन जोगिन्द्र राणा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

हिमाचल में आबकारी विभाग ने पकड़े 2.17 करोड़ के अवैध आभूषण….

शिमला : राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. युनुस ने बताया की जिला शिमला और सोलन की टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगह नाके लगा कर बिना वैध दस्तावेज सोने के आभूषण पकड़े। इसमें शिमला की टीम ने 1.33 करोड़ रुपये तथा सोलन की टीम ने 84 लाख रुपये के आभूषण पकड़े। विभाग ने वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम (जीएसटी एक्ट 2017) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 13 लाख रुपए का जुर्माना भी वसूला।

उन्होंने बताया कि विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध शराब के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 200 लीटर लाहन नष्ट की तथा 23 पेटियां अंग्रेजी व देसी शराब की जब्त की। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में मंडी जिला में 200 लीटर लाहन पकड़कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत नष्ट की गई। इसके अलावा ऊना जिला की टीम ने अवैध रूप से रखी गई 8 पेटियां अंग्रेजी व देसी शराब की जब्त की। इसके अतिरिक्त जिला कुल्लू की टीम ने 3 अलग-अलग मामलों में 15 पेटियां अंग्रेजी व देसी शराब की जब्त की तथा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 60 हजार रुपये जुर्माना वसूला। शिमला जिला की टीम ने भी संदिग्ध जगहों पर छापामारी करते हुए 25 बोतल अवैध शराब जब्त की।

आयुक्त ने यह भी बताया कि विभाग ने वॉल्वो बसों में अवैध रूप से लाई जा रही वस्तुओं और उन पर लगने वाले कर चोरी के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया है जिसके अंतर्गत पिछले कुछ दिनों में लगभग 229 बसों की चैकिंग की गई और अवैध तरीके से लाई जा रही वस्तुओं पर लगभग 6 लाख का जुर्माना वसूला गया।

युनुस ने अवगत करवाया की सभी जिलों को अवैध शराब तथा कर चोरी के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रदेश में कर चोरी और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाया जा सके।

उन्होंने आम लोगों से भी इस तरह की गतिविधियों के बारे में विभाग के साथ सूचना साझा करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति टोल-फ्री दूरभाष नम्बर 1800-180-8060 अथवा व्हाट्सएप नम्बर 9418331426 पर अवैध शराब तथा कर चोरी के मामलों की सूचना अथवा शिकायत दर्ज कर सकता है।

हिमाचल में 8 नवंबर से मौसम दिखाएगा अपने तेवर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना….

शिमला : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मौसम (weather) एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के कई ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी (snowfall) और बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 8 नवंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। जिसके चलते राजधानी शिमला (Shimla) समेत ऊपरी जिलों के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि 7 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश में मौसम के साफ बने रहने की संभावना है। वहीं इसके बाद 8 नवंबर से 10 नवंबर के बीच हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने कहा कि 8 नवंबर के बाद हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके चलते राजधानी शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी दर्ज की जा सकती है।

वहीं मंडी, कांगड़ा और शिमला के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने की भी संभावना है। संदीप शर्मा ने कहा हालांकि इस दौरान व्हाइट स्प्रे जैसी स्थिति देखने को नहीं मिलेगी, लेकिन मौसम खराब बना रहेगा। प्रदेश के तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।

वहीं तापमान की बात करें तो प्रदेश में फिलहाल तापमान सामान्य बने हुए हैं। ऊना में सबसे अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया तो वही केलांग में सबसे कम माइनस डिग्री सेल्सियस तापमान सोमवार सुबह में दर्ज किया गया है। वहीं जिला शिमला में 19 डिग्री, कुल्लू में 18.6 डिग्री सेल्सियस ,धर्मशाला में 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास तापमान बना हुआ है, जो आम वर्षों के मुकाबले सामान्य है।

कहीं और क्यों जाना जब अपने ही शहर में है सारी सुविधा…

कहीं और क्यों जाना जब अपने ही शहर में है सारी सुविधा…

INTERIORS
CURTAINS, SOFAS, BLINDS
WALLPAPER, FLOORINGS, CEILING, PVC, GLASS FILMS

Floor 2 Walls

Showroom No-1, Chopra Chambers, Deonghat, Solan, Himachal Pradesh
Contact No.: 9857026970

ग्रेनेड फटने से छत्तीसगढ़ में हिमाचल के BSF जवान की मौत

धर्मशाला : छत्तीसगढ़ में हिमाचल के जवान की दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जवान दंतेवाड़ा जिले में रविवार को चुनावी ड्यूटी पर तैनात था। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान की ग्रेनेड विस्फोट में मौत हो गई।  मृतक जनवां बलवीर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के राजा का तालाब नेरना गांव के रहने वाले थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विस्फोट उस वक्त हुआ जब गश्त टीम तलाशी अभियान शुरू करने वाली थी। इस दौरान जैसे ही तलाशी शुरू की गई  हेड कांस्टेबल बलबीर चंद का ग्रेनेड बैग में ही फट गया। गंभीर रूप से घायल जवान को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उधर जवान की मौत की खबर के बाद इलाके में शोक की लहार है। परिजनों को जैसे ही मौत की सूचना मिली चारों ओर चीखों पुकार मच गई।  आपको बता दें कि दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ के उन 20 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है जहां सात नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा।

संस्कृति को संरक्षित रखने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : डॉ. शांडिल

सोलन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि अपनी समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने और परम्पराओं से जन-जन को परिचित करवाने के लिए मेले और उत्सवों के आयोजन में युवाओं को जोड़ा जाना आवश्यक है। डॉ. शांडिल गत देर सांय सोलन के कण्डाघाट उपमण्डल के साधुपुल में दो दिवसीय मेले के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर स्थानीय प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना की और सभी के सुखी जीवन की कामना की।
डॉ. शांडिल ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। मेले में लोगों को सुख-दुःख बांटने के अतिरिक्त प्रदेश की संस्कृति को जानने का अवसर भी मिलता है। प्रदेश सरकार द्वारा मेलों के संरक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है ताकि भावी पीढ़ी अपनी संस्कृति को आत्मसात कर सके।
उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी का यह दायित्व है कि वो अपनी धरोहर को संजोए रखे। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्मरण रखना होगा कि अपनी परम्पराओं, संस्कृति और हस्तशिल्प को संरक्षित रख ही विकास के मार्ग पर सशक्त कदम बढ़ाए जा सकते हैं।


डॉ. शांडिल ने कहा कि ऐसे आयोजनों में कुश्ती और कबड्डी जैसे पारम्परिक खेलों का आयोजन भी किया जाता है। इन पारम्परिक खेलों के माध्यम से आज युवा विश्व में देश की प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपने पारम्परिक खेलों के लिए समय दें।
उन्होंने इस अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया।
उन्होंने साधुपुल मंदिर के मंच निर्माण के लिए 02 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने दुर्गा माता मंदिर साधुपुल के सामुदायिक भवन के लिए 03 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने मेला समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपए देने की घोषणा की।

इस अवसर पर जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रमेश ठाकुर, ज़िला कांग्रेस के अध्यक्ष शिव कुमार, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत सकोड़ी के प्रधान सुरेश ठाकुर, ग्राम पचंायत तुन्दल की प्रधान चित्रलेखा, नगर निगम सोलन के मनोनीत पार्षद रजत थापा, बीडीसी सदस्य राधा, मेला समिति के प्रधान पवन ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट सिद्धार्थ आचार्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

10 माह का कार्यकाल 10, हजार करोड़ कर्ज़ फिर भी 10 गारंटिया गायब : विवेक शर्मा

सोलन: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने बीते कल अपने बयान में कहा कि 10 महापूर्व जिन्होंने गारंटीया दी वह मुख्यमंत्री नहीं बन पाए जो मुख्यमंत्री बने वह गारंटीया नहीं निभा पाए अंतोतः ऐसा प्रतीत होता है। यह तय हुआ, केंद्र सरकार व भाजपा को कोसने के लिए प्रतिमा 1000 करोड़ रूपया खर्च किया जाए। प्रदेश की वित्तीय स्थिति को तार-तार करते हुए सरकार पूरी शिद्दत से लगी हुई है। 5 फरवरी को इशारों इशारों में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की स्थिति श्रीलंका होने की और इशारा करते हुए इन दिनों का दृश्य स्पष्ट कर दिया था। उसके पश्चात भी प्रशासनिक अधिकारी पूरी शिद्दत से इस और बढ़ रहे हैं। लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेस तो छोड़िए इन अधिकारियों को भी क्षमा नहीं करेगी जो इन परिस्थितियों की और प्रदेश की वित्तीय स्थिति ले जा रहे हैं। दूसरी और प्रदेश की जनता, युवा, कर्मचारी व अधिकारी सचिवालय के बाहर अपने भविष्य को लेकर धरने प्रदर्शन दे रहे हैं। वहीं मित्रों की सरकार न्यायालय के बाहर मित्रों के अधिकारों की सुरक्षा में दिन रात एक करने में लगी हुई है।

लगभग 1500 के करीब संस्थान बंद हो गए कर्मचारी सड़क पर आ गए रोजगार के नाम पर वित्तीय संकट आ गया। 10 माह में 10, हजार, करोड़ का कर्ज सर पर आ गया। जो महिलाएं 1500 रुपया मांग रही थी आज 15 घंटे की सुरक्षा मांग रही है। जो युवा रोजगार मांग रहे थे आज रिजल्ट मांग रहे हैं। जहां व्यावसायिक को स्टार्ट अप फंड की बात कर रही थी सरकार, आज वह लोग पलायन मांग रहे हैं। यह वास्तव में व्यवस्था परिवर्तन ही है। क्योंकि कोई भी सरकार ऐसा परिवर्तन नहीं कर सकती। जहां प्रदेश का हर वर्ग पीड़ित और प्रताड़ित हो।
प्रदेश की टैक्स व्यवस्था फिरौती का रूप धारण कर रहे हैं।
विकास कार्यों पर इस प्रकार प्रतिबंध हो गया जैसे वह विकास नहीं कोई अपराध हो और अपराधियों को संरक्षण इस तरह से मिल गया जैसे वह सदियों से इसी दिन के इंतजार में हो। लेकिन यह फिर भी सुख की सरकार है क्योंकि नेता न्यायालयों में व्यस्त अधिकारी विलास्ता में मस्त, और जनता घरों में भी त्रस्त है।

सोलन पुलिस ने पकड़े 4 चिट्टा तस्कर, अब तक पुलिस पकड़ चुकी 198 आरोपी : एसपी योगेश रोल्टा

सोलन : सोलन पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा शिक्षण संस्थानों में चिट्टा तस्करों पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। कड़ी निगरानी के चलते टीम को एक तस्करी के नेटवर्क का पता लगा जिसमें पंजाब का एक मुख्य चिट्टा तस्कर ज़िला के संस्थानों में पढ़ रहे युवाओं को पिछले 3 साल से चिट्टा सप्लाई कर रहा है। 02 नवंबर को स्पेशल टीम ने ओछघाट में सुल्तानपुर सड़क के साथ की बिल्डिंग में दो आरोपी जिसमें 23 वर्षीय गौरव सिंह पुत्र कुबेर सिंह निवासी बल्ह मंडी और 21 वर्षीय राहुल गुलेरिया पुत्र शमी गुलेरिया निवासी सरकाघाट मंडी को मादक पदार्थ की अवैध तरीके से खरीद फरोख्त करते पकड़ा गया है और इनके कब्ज़े से क़रीब 6 ग्राम हैरोईन बरामद की गई। जिसके सन्दर्भ में पुलिस थाना सदर में अभियोग अधीन धारा 21, 29 मादक पदार्थ अधीनियम में पंजीकृत किया गया है।
आपको बता दें कि आरोपी गौरव शूलिनी यूनिवर्सिटी से MSc की पढ़ाई कर रहा है और आरोपी राहुल शूलिनी युनिवर्सिटी से B.Tech पास कर लिया है। वहीं उपरोक्त दोनो आरोपियों को अभियोग में गिरफ्तार किया गया और इनसे पूछताछ के दौरान पता चला कि यह उसी दिन 7 ग्राम चिट्टा 30000 रु में मोहाली से लेकर आये थे और इनके साथ आरोपी 23 वर्षीय अनिकेत ठाकुर पुत्र रजिंदर ठाकुर निवासी जुब्बल शिमला भी साथ में था जिसको भी गिरफ़्तार कर लिया गया है।आरोपी अनिकेत भी शूलिनी यूनिवर्सिटी से MSc कर रहा है। वहीं अभियोग में आगामी जाँच अमल में लाई जा रही है। और इन छात्रो को चिट्टा सप्लाई करने वाला मुख्य तस्कर बलजीत सिंह उर्फ़ बराड़ पुत्र काका सिंह निवासी मुक्तसर साहिब पंजाब हाल निवासी सेक्टर 87 मोहाली को स्पेशल टीम द्वारा मोहाली से गिरफ़्तार कर लिया गया है और इसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।

सोलन पुलिस ने अभी तक बाहरी राज्यों के 50 सप्लायरों जो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश,असम, महाराष्ट्र आदि राज्यों से है, को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 4 अफ्रीकी मूल के नाइजीरियन नागरिक भी शामिल है। इन बाहरी राज्यों के तस्करों द्वारा हिमाचल प्रदेश में चलाये जा रहे चिट्टा तस्करी के 7 बड़े नेटवर्को को ध्वस्त कर दिया गया है। जिससे हज़ारों युवाओं को चिट्टा की आपूर्ति बंद हुई है।

मनरेगा योजना के कार्यों की टाइम से पेमेन्ट ना होने से रहती है पेंडेंसी : बलवंत ठाकुर

कसौली (हेमेन्द्र कँवर) : ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने मनरेगा योजना के तहत भले ही अलग से स्पेशल मनरेगा शेल्फ मंजूर किया हो लेकिन पिछले डेढ़ वर्ष से पंचायतो में केवल 20 वर्क के ही होने की शर्त आड़े आ रही है।ग्रामीण पंचायतो में मनरेगा योजना के तहत बरसात के दौरान सार्वजनिक रास्ते,सम्पर्क मार्ग, कुहले बुरी तरह नष्ट हो चुके है तथा इन्हें मनरेगा योजना के तहत करवाने के लिये पंचायतों से सेल्फ तैयार कर प्रशासन को भेजा था। प्रशाशन से सेल्फ़ मंजूर होकर तो आ गया है लेकिन अब ग्रामीणों को कहा जा रहा है कि एक समय मे केवल 20 वर्क ही चेलेगें। ऐसे में पंचयात प्रतिनिधि अमंजस में है कि किसका काम करे तथा इसका काम छोड़े। ऐसे में पंचयात प्रतिनिधियों को ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है अधिकतर पंचायतों का क्षेत्रफल बहुत बड़ा है फलस्वरूप ऐसी पंचायतो में बरसात के दौरान हुए नुकसान को समय से पूरा करना किसी चुनौती से कम नहीं है। ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मांग की है कि पंचायतों से मनरेगा योजना के तहत केवल 20 वर्क ही होने की शर्त को हटाया जाए ताकि बरसात में भारी वर्षा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए रास्तों, कुहले, सम्पर्क मार्ग को बहाल किया जाये। उधर इस विषय मे खंड विकास अधिकारी धर्मपुर को बार बार फ़ोन करने पर फ़ोन नहीं उठाया गया। वहीँ खड़ कार्यलय के कंप्यूटर ऑपरेटर गगन सहगल ने बताया कि मनरेगा में एक पंचायत में 20 वर्क ही चल सकते है। अगर पंचायत में ज्यादा वर्क है तो परमिशन का प्रस्ताव प्रशासन को भेज सकते है। वहीं दूसरी ओर खंड विकास कार्यालय के तकनीकी सहायक राकेश कुमार ने बताया कि पंचायतो में 20 वर्क के चलने की शर्त है जो पंचायतें बहुत बड़ी है व इस बारे में प्रशासन को लिख सकते है। वहीं इस बारे में प्रधान परिषद धर्मपुर के अध्यक्ष बलवंत ठाकुर ने बताया कि मनरेगा योजना के कार्यों की टाइम से पेमेन्ट ना होने से पेंडेंसी रहती है जिस कारण ऑनलाइन वर्क पेंडिंग दीखते है जबकि साइड पर वर्क पूरे होते है उन्होंने बताया कि मनरेगा में बीस कार्य होने की कोई गाइड लाइन नहीं है जनता को गुमराह किया जा रहा है। प्रशासन को इस बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।