राज्यपाल ने दुर्गा पूजा दरबार में लगाई हाजरी, मां कालरात्रि का लिया आशीर्वाद

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नवरात्रि के अवसर पर चल रहे दुर्गा पूजा उत्सव 2023 में भाग लिया। राज्यपाल शिमला से विशेष रूप में मां दुर्गा की संध्याकालीन आरती में भाग लेने पहुंचे। नगर अराध्य देव बाबा नाहर सिंह मंदिर पहुंचने पर पुजारी वर्ग ने उनका स्वागत किया। उन्होंने नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति की संस्थापिका डॉक्टर मल्लिका नड्डा ने उन्हें मां दुर्गा की चुनरी ओढ़ा कर और दुर्गा पूजा समिति की और से एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। राज्यपाल ने दुर्गा पूजा समिति का इस सौभाग्य के लिए आभार व्यक्त किया।

राज्यपाल को उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक दल द्वारा भगवान श्री कृष्ण के आशीर्वाद स्वरूप स्मृति प्रतीक से सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जंबाल, विधायक जे आर कटवाल ,पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, जिला प्रशासन के सभी अधिकारी भी उपस्थित रहे।

पिछले चार सालों से प्राईमरी स्कूलों में नही हुई प्री नर्सरी टीचर भर्ती : चंचल सोनी

सोलन : जिला सोलन की अध्यक्षा चंचल सोनी ने कहा कि पिछले लगभग तीन से चार वर्षों से सरकारी स्कूलों में प्री नर्सरी टीचर भर्ती सरकार और विभाग नहीं कर पाया है जो एक बेहद हैरानी का विषय है। किसी भी पद की भर्ती में इतना लंबा इंतजार शायद ही किसी भी कैटिगरी पोस्ट के … Read more

हिमाचल के शक्तिपीठों व मंदिरों में 8.93 लाख श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों व ऐतिहासिक मंदिरों में नवरात्र के दौरान लाखों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। प्रत्येक नवरात्रि पर शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। राज्य पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह तक प्रदेश के शक्तिपीठों एवं मंदिरों चिंतपूर्णी, ज्वालामुखी, नैना देवी, ज्वालाजी, ब्रजेश्वरी, बगलामुखी, चामुंडा, माता बाला सुंदरी, तारादेवी, हाटकोटी और कालीबाड़ी में 1 लाख 87 हज़ार 958 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। वहीं नवरात्र पर्व के दौरान अब तक इन शक्तिपीठों व मंदिरों में 8 लाख 93 हज़ार 895 श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। इस दौरान नैना देवी में सबसे अधिक 2 लाख 65हजार 550 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं, जबकि माता बाला सुंदरी मंदिर में 2 लाख 15 हजार और चिंतपूर्णी माता मंदिर में 1 लाख 14 हजार 019 और ज्वालामुखी में 76 हजार 300 लोगों ने दर्शन किए हैं।

इस बीच दुर्गा अष्टमी के दिन रविवार को इन शक्तिपीठों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। शक्तिपीठों व प्रमुख मंदिरों में तड़के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का उमड़ना शुरू हो गया। विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी में अष्टमी पूजन के लिए हजारों श्रद्धालु शीश नवा रहे हैं। ज्वाला माता को आज विशेष हलवे, पूरी व चने का भोग लगाया जा रहा है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु घण्टों कतारों में खड़े होकर मां ज्वाला के दर्शन कर रहे हैं। इसी तरह विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में  श्रद्धालुओं ने जहां पर माता के दरबार में अष्टमी पूजन किया वहीं प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं। अष्टमी पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।

सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी में भी शारदीय नवरात्र मेले के दौरान श्रद्धालुओं का तांता लगा है। महा अष्टमी के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता की पावन पिंडी के दर्शन कर रहे हैं।

राजधानी शिमला के मंदिरों में भी दुर्गा अष्टमी की धूम है। ऐतिहासिक काली बाड़ी और तारा देवी मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाया। राज्य के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बताया कि नवरात्र पर्व के दौरान शक्तिपीठों व मंदिरों के परिसरों में आयोजित मेलों के दौरान किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

आज का तुला राशि का राशिफल 22 अक्टूबर 2023: आज निवेश से मिलेगा लाभ, दिनभर रहेंगे व्यस्त

आज तुला राशि का करियर : तुला राशि के जातक यदि आज कहीं निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो पूरे मन और तसल्ली होने के बाद ही करें। तभी यह निवेश आपको भविष्य में लाभ देगा। हालांकि, आज व्यापारियों के व्यापारिक कार्यों में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातक आज काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। हालांकि, विद्यार्थियों को आज कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

आज तुला राशि का पारिवारिक जीवन : घर परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर कटाक्ष आदि के चलते मनमुटाव होता देखा जा सकता है। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाने के प्लान कर सकते हैं। आज अपनी चीजों को संभालकर रखें क्योकि, आपकी कोई प्रिय वस्तु खो सकती है।

आज आपकी सेहत :
 स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन, शारीरिक थकावट किसी न किसी रूप में देखी जाएगी। कुछ समय आराम भी करें।

आज तुला राशि के उपाय :
 नारायण कवच का पाठ करना लाभकारी होगा।