लाइव हिमाचल/मंडी: हिमाचल प्रदेश में शिमला के बाद अब मंडी जिले में भी बागवानी को आधुनिक रूप देने के लिए मोनो रेल की शुरुआत हो गई है। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने मंडी के नाचन क्षेत्र के पलोहटा द्वितीय क्लस्टर में 25 लाख रुपये की लागत से स्थापित मोनोरेल का उद्घाटन किया। एचपी शिवा परियोजना के तहत शुरू किए गए इस पायलट प्रोजेक्ट से बगीचों तक खाद, उर्वरक पहुंचाना और तैयार फलों को बाहर लाना बेहद आसान हो जाएगा, जिससे बागवानों के समय और श्रम दोनों की बचत होगी। इस क्लस्टर में 28 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर जापानी फल की खेती विकसित की गई है, जिससे 85 किसान परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रोजेक्ट के सफल रहने पर राज्य के अन्य क्लस्टरों में भी मोनोरेल स्थापित की जाएगी।





