Home » Uncategorized » श्रम अधिकारी इंदर लाल नेगी को सोलन जोन का अतिरिक्त कार्यभार…

श्रम अधिकारी इंदर लाल नेगी को सोलन जोन का अतिरिक्त कार्यभार…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/सोलन: हिमाचल प्रदेश सरकार के श्रम विभाग में कार्यरत श्रम अधिकारी इंदर लाल नेगी को सोलन जोन के श्रम अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पूर्व श्रम अधिकारी के 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी उन्हें दी गई। नेगी ने सोलन जोन के श्रम अधिकारी के रूप में विधिवत कार्यभार संभाल लिया। मूल रूप से किन्नौर जिले के निवासी इंदर लाल नेगी को श्रम विभाग में कार्य करने का लंबा अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2010 से जुलाई 2024 तक श्रम निरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद 31 जुलाई 2024 को उन्हें पदोन्नत कर श्रम अधिकारी बनाया गया तथा शिमला जोन में तैनाती दी गई। श्रम कानूनों के प्रशासन और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में अनुभव रखने वाले नेगी के पास अब शिमला जोन के साथ-साथ सोलन जोन की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी रहेगी। उनसे क्षेत्र में श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा श्रम कानूनों के अनुपालन को सुनिश्चित करने में सहयोग मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *