Home » Uncategorized » सिरमौर के 27 वर्षीय युवक की चौपाल में सड़क हादसे में मौत: नेरवा के पास 120 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक

सिरमौर के 27 वर्षीय युवक की चौपाल में सड़क हादसे में मौत: नेरवा के पास 120 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक

शिमला: सिरमौर जिले के पच्छाद क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले एक 27 वर्षीय युवक की शिमला के चौपाल उपमंडल में दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक की पहचान केवल राम के रूप में हुई है, जो नेरवा के रास्ते अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। मंगलवार शाम को नेवटी के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से करीब 120 मीटर गहरी ढलान में जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नेरवा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *