Home » Uncategorized » चिंतपूर्णी में तंत्र-मन्त्र का शक! श्मशानघाट में सफेद कपड़े में लिपटी और कीलें ठोंकी मिलीं 5 दिग्गजों की तस्वीरें

चिंतपूर्णी में तंत्र-मन्त्र का शक! श्मशानघाट में सफेद कपड़े में लिपटी और कीलें ठोंकी मिलीं 5 दिग्गजों की तस्वीरें

लाइव हिमाचल/चिंतपूर्णी: चिंतपूर्णी की नारी-चिंतपूर्णी पंचायत में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब वार्ड नंबर-पांच स्थित श्मशानघाट में गांव के 5 प्रतिष्ठित व्यक्तियों की तस्वीरें संदिग्ध हालात में मिलीं। सफेद कपड़े में लिपटी इन सभी तस्वीरों पर तीन-तीन कीलें ठोंकी गई थीं और पास में ही अंतिम संस्कार में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी रखी पाई गई। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में तंत्र-मंत्र और सनसनी का माहौल है। पीड़ित युवा भाजपा नेता सुनीश डढवाल और पंचायत के उपप्रधान सुरेंद्र कुमार सोनी की तस्वीरें भी इनमें शामिल हैं। भाजपा नेता सुनीश डढवाल का कहना है कि उनकी तस्वीर सोशल मीडिया से निकालकर प्रिंट की गई है और वह इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाने जा रहे हैं। वहीं पंचायत प्रधान प्रवीण बाला ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है, जबकि अंधेरा होने के कारण श्मशानघाट में रखी अन्य वस्तुओं की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]