Home » Uncategorized » सोलन में क्लस्टर सिस्टम पर भड़के प्रवक्ता: बोले— ‘प्राइमरी में भेजे जा रहे सीनियर शिक्षक, बड़े बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित…

सोलन में क्लस्टर सिस्टम पर भड़के प्रवक्ता: बोले— ‘प्राइमरी में भेजे जा रहे सीनियर शिक्षक, बड़े बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित…

लाइव हिमाचल/सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले में स्कूल प्रवक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था और क्लस्टर सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गहरी चिंता ज़ाहिर की है। नालागढ़ के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ की एक अहम बैठक ज़िला अध्यक्ष जयलाल जलपाईक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में रामशहर, पट्टा महलोग, बद्दी और बरोटीवाला के कई पदाधिकारी और शिक्षक शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से मौजूदा क्लस्टर सिस्टम पर लंबी चर्चा की गई, जिसमें शिक्षकों ने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाने के लिए भेजा जा रहा है, जिससे सीनियर कक्षाओं के बच्चों की पढ़ाई का सीधा नुकसान हो रहा है। संघ ने मांग की है कि प्राइमरी स्कूलों के खाली पद प्राथमिक स्तर की नियुक्तियों से ही भरे जाएं। इसके अलावा, बैठक में कई अन्य प्रमुख मांगें भी उठाई गईं। शिक्षकों ने प्रधानाचार्य पदोन्नति कोटे को बढ़ाकर 95:5 के अनुपात में तय करने, साल 2003 से पहले नियुक्त कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के तहत पेंशन और वित्तीय लाभ तुरंत देने तथा एससीईआरटी और डाइट की ट्रेनिंग में केवल विषय से जुड़ी उपयोगी बातों को प्राथमिकता देने की अपील की। संघ ने दीक्षा और पी-विद्ध्या के तहत होने वाले पांच-पांच दिन के अनिवार्य ऑफलाइन सेमिनार बंद करने और शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से दूर रखने की भी ज़ोरदार मांग उठाई। इस दौरान संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरि सिंह, महिला सेल की अध्यक्ष राधा नेगी, बिजेंद्र कुमार, मनीष देव और सचिन शर्मा समेत कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। अंत में अध्यक्ष जयलाल जलपाईक ने सफल आयोजन के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा और सभी स्थानीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]